होम UP Census 2027: अब खुद करें जनगणना, यूपी में 7 मई से शुरू होगी ऑनलाइन प्रक्रिया, जानिए पूरा तरीका

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेशयूथतकनीकी Alert Star Digital Team May 1, 2026 08:04 PM

UP Census 2027: अब खुद करें जनगणना, यूपी में 7 मई से शुरू होगी ऑनलाइन प्रक्रिया, जानिए पूरा तरीका

उत्तर प्रदेश में जनगणना 2027 की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं. इस बार आम नागरिकों को बड़ी सुविधा देते हुए स्व-गणना (Self Enumeration) की ऑनलाइन व्यवस्था शुरू की जा रही है. इसके तहत लोग 7 मई 2026 से 21 मई 2026 तक घर बैठे खुद ही अपना डेटा भर सकेंगे.

UP Census 2027: अब खुद करें जनगणना, यूपी में 7 मई से शुरू होगी ऑनलाइन प्रक्रिया, जानिए पूरा तरीका

उत्तर प्रदेश में जनगणना 2027 की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं. इस बार आम नागरिकों को बड़ी सुविधा देते हुए स्व-गणना (Self Enumeration) की ऑनलाइन व्यवस्था शुरू की जा रही है. इसके तहत लोग 7 मई 2026 से 21 मई 2026 तक घर बैठे खुद ही अपना डेटा भर सकेंगे.

वहीं, जनगणना का पहला चरण यानी मकान सूचीकरण 22 मई 2026 से 20 जून 2026 तक चलेगा.

कौन कर सकता है ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

स्व-गणना के लिए परिवार का मुखिया या घर का कोई भी सदस्य ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर पूरी जानकारी भर सकता है. हालांकि, एक मोबाइल नंबर से केवल एक ही रजिस्ट्रेशन संभव होगा और एंट्री परिवार के मुखिया के नाम से ही की जाएगी. ध्यान रहे कि मुखिया का नाम बाद में बदला नहीं जा सकेगा.

ऐसे करें घर बैठे जनगणना फॉर्म भरना

ऑनलाइन स्व-गणना के लिए नागरिकों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://se.census.gov.in पर जाना होगा. यहां State या UT का चयन करने के बाद कैप्चा भरना होगा, जिससे वेलकम स्क्रीन खुलेगी.

इसके बाद पहले पेज पर परिवार के मुखिया का नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करनी होगी. साथ ही अपनी पसंदीदा भाषा का चयन भी किया जा सकता है. इसके बाद ओटीपी के जरिए सत्यापन किया जाएगा.

लोकेशन और परिवार की जानकारी भरना जरूरी

ओटीपी सत्यापन के बाद नया पेज खुलेगा, जहां जिला, शहर या गांव की जानकारी देनी होगी. इसके साथ ही घर की लोकेशन को मैप पर मार्क करना होगा.

इसके बाद प्रश्नावली (Questionnaire) का पेज खुलेगा, जिसमें जनगणना से जुड़े सभी सवाल दिए होंगे. इनमें मकान का प्रकार, बिजली-पानी की सुविधा, शौचालय, परिवार के सदस्यों की संख्या, टीवी, मोबाइल और अन्य संपत्तियों से जुड़ी जानकारी भरनी होगी.

फॉर्म भरते समय रखें इन बातों का ध्यान

फॉर्म भरते समय सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें. यदि कोई सवाल छूट जाता है तो सिस्टम खुद संकेत देगा. सभी विवरण भरने के बाद एक बार पूरी जानकारी को अच्छी तरह जांच लें.

अगर कोई गलती हो तो उसे सुधार सकते हैं. इसके बाद ड्राफ्ट सेव कर अंतिम रूप से फॉर्म सबमिट करें.

सबमिट करने के बाद मिलेगी यूनिक आईडी

फॉर्म जमा करने के बाद 11 अंकों की एक यूनिक आईडी जनरेट होगी, जो एसएमएस के जरिए भी भेजी जाएगी.

जब जनगणना अधिकारी आपके घर आएंगे, तो यह आईडी साझा करने पर उन्हें आपकी पूरी जानकारी मिल जाएगी और दोबारा जानकारी देने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)