होम FCRA Bill पर संसद में घमासान! खरगे ने साफ किया- कांग्रेस करेगी विरोध, विपक्षी दलों के साथ बनेगी रणनीति

समाचारदेशराजनीति Alert Star Digital Team Aug 9, 2026 05:43 PM

FCRA Bill पर संसद में घमासान! खरगे ने साफ किया- कांग्रेस करेगी विरोध, विपक्षी दलों के साथ बनेगी रणनीति

विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक यानी FCRA Bill को लेकर संसद में सियासी घमासान बढ़ने के आसार हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने साफ कर दिया है कि कांग्रेस इस विधेयक का विरोध करेगी।

FCRA Bill पर संसद में घमासान! खरगे ने साफ किया- कांग्रेस करेगी विरोध, विपक्षी दलों के साथ बनेगी रणनीति

विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक यानी FCRA Bill को लेकर संसद में सियासी घमासान बढ़ने के आसार हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने साफ कर दिया है कि कांग्रेस इस विधेयक का विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में किसी के हाथ नहीं बांधे जा सकते और न ही लोगों के विचारों को दबाया जा सकता है। खरगे के मुताबिक, सोमवार को विपक्षी दलों के फ्लोर नेताओं की बैठक में भी FCRA Bill को लेकर चर्चा होगी।

उत्तराखंड के रुद्रपुर में मल्लिकार्जुन खरगे ने न्यूज एजेंसी एएनआई से युवाओं के विरोध प्रदर्शनों और छात्रों से जुड़े मुद्दों पर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने छात्रों की गूंज कैंपेन और रांची में JPSC-JSSC उम्मीदवारों के प्रदर्शन का जिक्र करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने इन मुद्दों को सबसे पहले उठाया था।

FCRA Bill का कांग्रेस करेगी विरोध

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि कांग्रेस का रुख इस मामले में स्पष्ट है। उन्होंने कहा कि पार्टी सभी विपक्षी दलों के सामूहिक फैसले का सम्मान करेगी। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस FCRA संशोधन विधेयक का विरोध करेगी और विपक्षी दलों के फ्लोर नेताओं की बैठक में इस मुद्दे पर आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

खरगे ने लोकतांत्रिक अधिकारों को लेकर कहा कि लोकतंत्र में किसी के हाथ नहीं बांधे जा सकते और न ही उनके विचारों को दबाया जा सकता है। ऐसे में FCRA Bill को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच टकराव बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।

छात्रों के मुद्दे पर राहुल गांधी को दिया क्रेडिट

छात्रों की गूंज कैंपेन और रांची में JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विरोध-प्रदर्शन को लेकर खरगे ने राहुल गांधी की भूमिका का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने ही सबसे पहले छात्रों से जुड़े इन मुद्दों को उठाया था। उन्होंने कोटा का दौरा किया और इस मुद्दे से जुड़े लोगों से मुलाकात भी की।

खरगे ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा मुद्दा उठाए जाने के बाद ही इसे व्यापक स्तर पर गति मिली। कांग्रेस अध्यक्ष के मुताबिक, छात्रों ने भी अपनी मांगें सामने रखी हैं और वे अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के कैंपेन और उनसे मिले प्रोत्साहन से छात्रों को फायदा हुआ है।

प्रयागराज में छात्रों से मिले थे राहुल गांधी

राहुल गांधी ने शनिवार को प्रयागराज में छात्रों से मुलाकात की थी और उनकी समस्याओं को सुना था। इस दौरान उन्होंने रोजगार और शिक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार पर निशाना साधा।

सरकार पर हमला बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा, “प्रॉब्लम है कि पढ़ाई करते हो, पैसा डालते हो लेकिन रोजगार के सारे दरवाजे बंद पड़े हुए हैं.”

मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि दुनिया में मेड इन चाइना और वियतनाम के उत्पाद दिखाई देते हैं, लेकिन मेड इन इंडिया नजर नहीं आता। उन्होंने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए जीएसटी और नोटबंदी को भी रोजगार एवं आर्थिक व्यवस्था से जोड़कर सवाल उठाए।

‘आप भारत की शक्ति हो, भारत की शान हो’

प्रयागराज में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए केपी मैदान में मंच तैयार किया गया था। यहां राहुल गांधी ने छात्राओं के साथ संवाद किया और छात्रों के मुद्दों पर अपनी बात रखी।

कांग्रेस सांसद ने छात्रों से कहा, “आप भारत की शक्ति हो आप भारत की शान हो.”

उन्होंने आगे कहा, “जब में ऐसा कहता हूं तो मैं भीड़ की बात नहीं कर रहा होता, मैं युवाओं की बात कर रहा होता.”

इस पूरे घटनाक्रम के बीच FCRA Bill को लेकर कांग्रेस के विरोध के ऐलान ने संसद में राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। अब सोमवार को विपक्षी दलों के फ्लोर नेताओं की बैठक में इस मुद्दे पर क्या रणनीति बनती है, इस पर नजर रहेगी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)