होम संभल हिंसा रिपोर्ट पर डिंपल यादव का बीजेपी पर हमला, कहा- मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश
संभल हिंसा पर बनी तीन सदस्यीय कमेटी ने हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपनी रिपोर्ट सौंपी, जिसके बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। इस रिपोर्ट पर समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने बीजेपी पर तीखा प्रहार करते हुए आरोप लगाया कि..
लखनऊ। संभल हिंसा पर बनी तीन सदस्यीय कमेटी ने हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपनी रिपोर्ट सौंपी, जिसके बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। इस रिपोर्ट पर समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने बीजेपी पर तीखा प्रहार करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा असल मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए ऐसी घटनाओं को हवा देती है।
एएनआई से बातचीत में डिंपल यादव ने कहा, "लगातार देखने को मिल रहा है जब भी कोई बहुत ही विशेष मुद्दा होता है तो उस मुद्दे से भटकाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के लोग या उनका गुट कोई ना कोई इस तरह के प्रकरण करता है जो लोगों के बीच में भ्रम फैला सके और सही मुद्दों से ध्यान भटका सकते हैं।"
उन्होंने कहा कि भाजपा हर बार भ्रम फैलाकर असल समस्याओं से जनता का ध्यान हटाने का काम करती है।
डिंपल यादव ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर लगाए गए 50% टैरिफ पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा, "यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। कहा जाता था कि हमारा देश आगे बढ़ रहा है और विदेशों से रिश्ते मजबूत हो रहे हैं, लेकिन यह टैरिफ साफ दिखाता है कि भारत की विदेश नीति पूरी तरह नाकामयाब हो रही है। इसका असर देशभर में पड़ेगा, बेरोजगारी बढ़ेगी और खासकर हैंडीक्राफ्ट सेक्टर प्रभावित होगा।"
सांसद डिंपल यादव ने वोट चोरी के मुद्दे पर कहा कि विपक्ष लगातार संसद में SIR का मुद्दा उठा रहा है। उन्होंने कहा, "लोग गांवों में हमसे कहते हैं कि हम वोट तो डालते हैं, लेकिन पता नहीं चलता कि हमारा वोट कहां जाता है। सरकार प्रशासन का इस्तेमाल करके लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है।"
उन्होंने आगे आरोप लगाया कि भाजपा पूरी पारदर्शिता खत्म कर संस्थाओं का दुरुपयोग कर संविधान और लोकतंत्र को नुकसान पहुंचा रही है।
डिंपल यादव ने यह भी कहा, "हम चाहते थे कि संसद में SIR पर चर्चा हो क्योंकि 80 लाख लोगों को वोटर लिस्ट से हटाया गया है। यह लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ है। हम लगातार चुनाव आयोग से वोट चोरी की शिकायत करते हैं लेकिन कोई जवाब नहीं मिलता।"
उन्होंने कहा कि इस रवैये से सांसदों में गुस्सा स्वाभाविक है और भाजपा की नीतियां लोकतंत्र के लिए खतरनाक साबित हो रही हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।