होम RSS वाले बयान पर मचे घमासान के बीच दिग्विजय सिंह ने BJP को दिया करारा जवाब

समाचारराजनीतिप्रादेशिकीमध्य-प्रदेश Alert Star Digital Team Dec 28, 2025 04:31 PM

RSS वाले बयान पर मचे घमासान के बीच दिग्विजय सिंह ने BJP को दिया करारा जवाब

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की संगठनात्मक क्षमता की तारीफ करने के बाद कांग्रेस के भीतर मचे कथित घमासान पर वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने चुप्पी तोड़ी है।

RSS वाले बयान पर मचे घमासान के बीच दिग्विजय सिंह ने BJP को दिया करारा जवाब

नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की संगठनात्मक क्षमता की तारीफ करने के बाद कांग्रेस के भीतर मचे कथित घमासान पर वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने चुप्पी तोड़ी है। अपने बयान को लेकर पार्टी के दो धड़ों में बंटने की अटकलों को खारिज करते हुए उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर तीखा हमला बोला है। दिग्विजय सिंह ने साफ कर दिया है कि कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है और गांधी परिवार में फूट डालने की विरोधियों की कोई भी साजिश कामयाब नहीं होगी।

'बांटो और राज करो की राजनीति करती है बीजेपी'

दिग्विजय सिंह ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ताधारी दल की नीति हमेशा से "बांटो और राज करो" की रही है। उन्होंने नेहरू-गांधी परिवार की अटूट एकजुटता का हवाला देते हुए कहा, "यह एक ऐसा परिवार है जिसके दो सदस्य (इंदिरा गांधी और राजीव गांधी) देश के लिए शहीद हुए हैं. इसलिए उनके बीच कभी फूट नहीं पड़ सकती, चाहे कितनी भी कोशिशें की जाएं." उन्होंने जोर देकर कहा कि वे इस परिवार में दरार पैदा करने की बीजेपी की कोशिशों की कड़ी निंदा करते हैं।

संगठन को मजबूत कर रहे हैं राहुल गांधी

पार्टी के भीतर विचारधारा के टकराव की बातों को नकारते हुए उन्होंने कहा कि हम सब एक हैं और विचारधारा में कोई अंतर नहीं है। संगठन की मजबूती पर बात करते हुए दिग्विजय सिंह ने बताया कि राहुल गांधी ने काफी पहले ही जिला और उससे निचले स्तर से संगठन को मजबूत करने की पहल शुरू कर दी थी। इसकी प्रक्रिया चल रही है और यह काम जल्द ही पूरा हो जाएगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)