होम नए साल के जश्न से पहले ही काशी में जनसैलाब, 10 गुना बढ़ी भीड़, बड़े वाहनों की एंट्री पर...
नए साल 2026 के आगाज में अभी वक्त है, लेकिन बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में अभी से ही आस्था और पर्यटन का ऐसा संगम देखने को मिल रहा है कि प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए हैं। वाराणसी में आम दिनों की तुलना में भीड़ 10 गुना बढ़ गई है।
वाराणसी: नए साल 2026 के आगाज में अभी वक्त है, लेकिन बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में अभी से ही आस्था और पर्यटन का ऐसा संगम देखने को मिल रहा है कि प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए हैं। वाराणसी में आम दिनों की तुलना में भीड़ 10 गुना बढ़ गई है। हालात यह हैं कि गंगा घाट से लेकर सारनाथ तक और होटलों से लेकर खान-पान की गलियों तक, पैर रखने की जगह नहीं बची है।
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए वाराणसी ट्रैफिक पुलिस ने कड़े इंतजाम किए हैं।
नए साल की शुरुआत बाबा के दर्शन से करने की चाहत में लाखों लोग काशी पहुंच रहे हैं, जिससे शहर के लगभग सभी होटल और गेस्ट हाउस फुल हो चुके हैं। प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि सुरक्षा और ट्रैफिक को लेकर यह सख्ती केवल न्यू ईयर तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि जनवरी के पहले हफ्ते में शुरू होने वाले माघ मेले तक यह व्यवस्था जारी रहेगी। अधिकारियों को उम्मीद है कि प्रयागराज महाकुंभ की तरह ही माघ मेले में भी यहां भारी भीड़ उमड़ेगी।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।