होम BMC चुनाव से पहले कांग्रेस-वंचित बहुजन आघाड़ी में हुआ गठबंधन, 62 सीटों पर लड़ेगी प्रकाश आंबेडकर की पार्टी

समाचारराजनीतिप्रादेशिकी Alert Star Digital Team Dec 28, 2025 03:11 PM

BMC चुनाव से पहले कांग्रेस-वंचित बहुजन आघाड़ी में हुआ गठबंधन, 62 सीटों पर लड़ेगी प्रकाश आंबेडकर की पार्टी

महाराष्ट्र की राजनीति में बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) चुनाव से पहले एक बड़ा सियासी उलटफेर देखने को मिला है। कांग्रेस ने अपने स्थापना दिवस के मौके पर एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए प्रकाश आंबेडकर के नेतृत्व वाली वंचित बहुजन आघाड़ी (VBA) के साथ गठबंधन का ऐलान कर दिया है।

BMC चुनाव से पहले कांग्रेस-वंचित बहुजन आघाड़ी में हुआ गठबंधन, 62 सीटों पर लड़ेगी प्रकाश आंबेडकर की पार्टी

मुंबई: महाराष्ट्र की राजनीति में बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) चुनाव से पहले एक बड़ा सियासी उलटफेर देखने को मिला है। कांग्रेस ने अपने स्थापना दिवस के मौके पर एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए प्रकाश आंबेडकर के नेतृत्व वाली 'वंचित बहुजन आघाड़ी' (VBA) के साथ गठबंधन का ऐलान कर दिया है। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने इस साझेदारी की औपचारिक घोषणा की, जिससे राज्य के सियासी समीकरण पूरी तरह बदलते नजर आ रहे हैं।

सीटों का गणित: 227 में से 62 पर लड़ेगी 'वंचित'

इस गठबंधन के तहत सीटों का बंटवारा भी तय हो गया है। बीएमसी के कुल 227 वार्डों में से वंचित बहुजन आघाड़ी 62 वार्डों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। सबसे खास बात यह है कि यह गठबंधन केवल मुंबई तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि राज्य की सभी 29 महानगरपालिकाओं के चुनावों में कांग्रेस और वंचित बहुजन आघाड़ी एक साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगी। यह पहली बार है जब दोनों पार्टियां आधिकारिक रूप से एक साथ चुनावी मैदान में उतर रही हैं; इससे पहले लोकसभा और विधानसभा में इनकी बातचीत बेनतीजा रही थी।

'नेहरू और आंबेडकर का उद्देश्य एक था'

गठबंधन का ऐलान करते हुए हर्षवर्धन सपकाल ने इसे 'नैसर्गिक पार्टनरशिप' बताया। उन्होंने कहा, "जब वंचित बहुजन आघाड़ी का नाम भारीप बहुजन महासंघ था, तब 1998 से 1999 तक कांग्रेस आंबेडकर जी के साथ थी." विचारधारा की बात करते हुए सपकाल ने कहा, "संविधान को लेकर पंडित जवाहरलाल नेहरू और बाबा साहेब आंबेडकर के बीच मतभिन्नता रही होगी, लेकिन मनभिन्नता कभी नहीं रही, क्योंकि दोनों का उद्देश्य एक ही था." उन्होंने जोर देकर कहा कि यह लड़ाई सीटों की नहीं, बल्कि 'संविधानवादी और मनुवादी' विचारों के बीच है।

VBA ने कहा- 2014 में साथ आते तो BJP सत्ता में नहीं होती

वंचित बहुजन आघाड़ी की ओर से डॉ. धैर्यवान पुंडकर ने इस गठबंधन का स्वागत करते हुए 'देर आए दुरुस्त आए' वाला बयान दिया। उन्होंने एक बड़ा दावा करते हुए कहा, "अगर यह गठबंधन 2014 में हुआ होता तो केंद्र में बीजेपी सत्ता में नहीं आती." उन्होंने बताया कि प्रकाश आंबेडकर ने इस गठबंधन को अपनी मंजूरी दे दी है। मुंबई में 62 सीटों पर सहमति बन गई है, जबकि राज्य की बाकी महानगरपालिकाओं के लिए सीट शेयरिंग पर बातचीत जारी है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)