होम चीन का नया कारनामा, बनाई दुनिया की सबसे लंबी एक्सप्रेसवे सुरंग, घंटों का सफर मिनटों में
इंफ्रास्ट्रक्चर के मामले में चीन ने एक और नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। चीन ने अपने शिनजियांग प्रांत में दुनिया की सबसे लंबी तियानशान शेंगली सुरंग (Tianshan Shengli Tunnel) को आम लोगों के लिए खोल दिया है।
बीजिंग/शिनजियांग: इंफ्रास्ट्रक्चर के मामले में चीन ने एक और नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। चीन ने अपने शिनजियांग प्रांत में दुनिया की सबसे लंबी 'तियानशान शेंगली सुरंग' (Tianshan Shengli Tunnel) को आम लोगों के लिए खोल दिया है। शुक्रवार (26 दिसंबर, 2025) को शुरू हुई यह सुरंग इंजीनियरिंग का एक बेजोड़ नमूना है। 22.13 किलोमीटर लंबी यह सुरंग उत्तर-पश्चिम चीन के उइगर क्षेत्र में स्थित विशाल तियानशान पहाड़ों के नीचे से होकर गुजरती है।
इस सुरंग के खुलने से पहाड़ी इलाकों की दुर्गम यात्रा बेहद सुगम हो गई है।
चाइना कम्युनिकेशंस कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट को पूरा करना आसान नहीं था।
इस सुरंग ने खुलते ही दो बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं:
यह एक्सप्रेसवे शिनजियांग के उत्तर और दक्षिण में स्थित शहरों को जोड़ने वाली एक प्रमुख 'ट्रांसपोर्ट आर्टरी' के रूप में काम करेगा, जिससे व्यापार और आवाजाही में क्रांतिकारी बदलाव आएगा।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।