होम रनवे पर टकराए दो विमान, दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, यात्रियों में मचा हड़कंप
दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गुरुवार (16 अप्रैल 2026) को एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। जानकारी के मुताबिक, स्पाइसजेट का B737-700 विमान टैक्सीइंग के दौरान अकासा एयर के खड़े विमान से टकरा गया।
दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गुरुवार (16 अप्रैल 2026) को एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। जानकारी के मुताबिक, स्पाइसजेट का B737-700 विमान टैक्सीइंग के दौरान अकासा एयर के खड़े विमान से टकरा गया।
इस टक्कर में स्पाइसजेट के विमान का दाहिना विंगलेट बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि अकासा एयर के विमान के बाएं हिस्से का हॉरिजॉन्टल स्टेबलाइजर भी डैमेज हो गया। घटना के बाद स्पाइसजेट के विमान को दिल्ली एयरपोर्ट पर ही ग्राउंड कर दिया गया है।
हादसे के बाद अकासा एयर के प्रवक्ता ने कहा, “आकासा एयर का विमान, जो दिल्ली से हैदराबाद के लिए उड़ान QP 1406 संचालित कर रहा था, उसे 16 अप्रैल, 2026 को बे (bay) पर वापस लौटना पड़ा. शुरुआती जानकारी के मुताबिक आकासा का विमान स्थिर खड़ा था, तभी किसी दूसरी एयरलाइन का विमान उससे टकरा गया. सभी यात्रियों और क्रू सदस्यों को सुरक्षित रूप से विमान से उतार लिया गया है. हमारी ग्राउंड टीमें यात्रियों को जल्द से जल्द हैदराबाद पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कर रही है.”
वहीं स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने बताया, “16 अप्रैल को, दिल्ली एयरपोर्ट पर टैक्सी करते समय स्पाइसजेट का एक B737-700 विमान हादसे का शिकार हो गया, जिस वजह से उसके दाहिने विंगलेट और एक दूसरी एयरलाइन के विमान के बाएं हॉरिजॉन्टल स्टेबलाइजर को नुकसान पहुंचा. स्पाइसजेट के विमान को दिल्ली में ही रोक दिया गया है.”
यह पहली बार नहीं है जब रनवे या टैक्सीवे पर इस तरह की घटना हुई हो। इससे पहले 3 फरवरी को मुंबई एयरपोर्ट पर भी दो विमानों के बीच टक्कर हुई थी। उस दौरान इंडिगो की फ्लाइट 6E 791 और एयर इंडिया की फ्लाइट AI 2732 के विंग आपस में टकरा गए थे। हालांकि उस घटना में भी सभी यात्री सुरक्षित रहे थे।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।