होम चार दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय विज्ञान ओलम्पियाड ‘क्वान्टा-2023’ का भव्य समापन

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Nov 18, 2023 07:18 PM

चार दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय विज्ञान ओलम्पियाड ‘क्वान्टा-2023’ का भव्य समापन

चार दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय विज्ञान ओलम्पियाड ‘क्वान्टा-2023’ का भव्य समापन

चार दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय विज्ञान ओलम्पियाड ‘क्वान्टा-2023’ का भव्य समापन

लखनऊ, 18 नवम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, चौक कैम्पस द्वारा आयोजित चार दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय विज्ञान ओलम्पियाड ‘क्वान्टा-2023’ आज पुरस्कार वितरण समारोह के साथ सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में  सम्पन्न हो गया। इस अवसर पर देश-विदेश के विजयी प्रतिभागियों को ट्राफी, मैडल व प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। स्टूडेन्ट रिसर्च सेन्टर, बाडेन-वुर्टेमबर्ग, जर्मनी के छात्रों ने ओवरऑल चैम्पियनशिप ट्राफी जीतकर अपने मेधात्व का परचम लहराया जबकि कोलेजियो सांता सेसिलिया, ब्राज़ील की छात्र टीम ने रनर-अप खिताब जीता। विदित हो कि चार दिवसीय क्वान्टा-2023 में रूस, ब्राजील, नेपाल, थाईलैण्ड, मलेशिया, जर्मनी, श्रीलंका एवं भारत के विभिन्न प्रान्तों से पधारे प्रतिभागी छात्रों ने विभिन्न रोचक व ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताओं जैसे डिबेट (वाद-विवाद), द आर्टिसंस गिल्ड (कोलाज मेकिंग), मैथमेटिक्स एवं मेन्टल एबिलिटी क्विज, वाटर क्राफ्ट रेस, आब्स्टेकल रोबोट रेस आदि  में अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के मानवता की भलाई के लिए विज्ञान का उपयोग करने का संदेश दिया।

      सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने दीप प्रज्वलित कर ‘क्वान्टा-2023’ के ‘समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में डा. गाँधी ने कहा कि विभिन्न देशों के इन बच्चों ने यहाँ एकता व शान्ति की जो मशाल प्रज्वलित की है, वह निश्चित रूप से वसुधैव कुटुम्बकम के सपने को साकार करेगी और विश्व एकता व विश्व शान्ति के मुकाम पर पहुँचाएगी। समापन समारोह में  सी.एम.एस. छात्रों ने देश-विदेश की प्रतिभागी छात्र टीमों ंव अन्य गणमान्य अतिथियों के सम्मान में रंगारंग शैक्षिक-साँस्कृतिक कार्यक्रमों की छटा प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दियाक्वान्टा-2023 की संयोजिका एवं सी.एम.एस. चौक कैम्पस की प्रधानाचार्या श्रीमती अदिति शर्मा ने प्रतिभागी छात्रों व टीम लीडरों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)