होम भले ही जेल में रहूं, दिल्ली में BJP को ना मिलने पाए एक भी लोकसभा सीट, कार्यकर्ताओं से केजरीवाल
भले ही जेल में रहूं, दिल्ली में BJP को ना मिलने पाए एक भी लोकसभा सीट, कार्यकर्ताओं से केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि वह पार्टी के सांसदों और विधायकों के साथ इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि यदि उन्हें आबकारी नीति मामले की जांच के संबंध में गिरफ्तार किया जाता है तो क्या उन्हें अपने सीएम पद से इस्तीफा दे देना चाहिए या जेल से सरकार चलानी चाहिए।
केजरीवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आग्रह करते हुए कहा कि मुझे सत्ता की कोई लालसा नहीं है। मैंने 49वें दिन पद से इस्तीफा दे दिया था। किसी ने मुझसे इस्तीफा नहीं मांगा, लेकिन हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हम भाजपा की साजिशों में न फंसें। इस मसले पर दिल्ली के लोगों की राय लेने के लिए हम लोगों के घर जाएं और इस पर उनकी राय लें। भले ही मैं जेल में रहूं, लेकिन इस बार भाजपा को दिल्ली से एक भी लोकसभा सीट नहीं मिलनी चाहिए।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कोई शराब घोटाला नहीं हुआ है। शराब घोटाले तो गुजरात और हरियाणा में हुए हैं। भाजपा समझ गई है कि वह जब तक कि AAP के शीर्ष नेताओं को जेल में नहीं डाल देती, तब तक AAP के खिलाफ चुनाव नहीं जीत सकती है। केजरीवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं की एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे गिरफ्तार कर के देखिए। मैं आम आदमी पार्टी को जेल से जीतते हुए देखूंगा।
केजरीवाल ने कहा कि वे हर घर में जाकर लोगों को BJP की साजिशों के बारे में बताएं। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को एक भी सीट नहीं मिलनी चाहिए। मुझे मुख्यमंत्री पद की कोई लालसा नहीं है। मैं शायद दुनिया का पहला ऐसा मुख्यमंत्री हूं जिसने 49 दिन बाद पद से इस्तीफा दे दिया था। मैंने पार्षदों और विधायकों के साथ बैठकें की हैं जिन्होंने कहा है कि यदि मुझे गिरफ्तार किया जाता है तो मुझे CM बने रहना चाहिए। मैं आपको एक काम सौंप रहा हूं - हर घर में जाएं, लोगों से बात करें, उनसे पूछें कि क्या मुझे जेल से मुख्यमंत्री के रूप में काम करते रहना चाहिए या नहीं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।