होम एमपी से फ्री होते ही लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे अखिलेश

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Nov 17, 2023 09:04 PM

एमपी से फ्री होते ही लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे अखिलेश

एमपी से फ्री होते ही लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे अखिलेश

एमपी से फ्री होते ही लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे अखिलेश

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में मतदान का दौर पूरा होते ही समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। शुक्रवार को एक तरफ एमपी में मतदान का दौर चलता रहा तो दूसरी तरफ अखिलेश यादव इंडिया गठबंधन के नेताओं से मिलने दिल्ली पहुंच गए हैं।

अखिलेश के दिल्ली पहुंचते ही 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। एमपी में सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस से हुई तकरार के बाद अखिलेश एक बाद फिर से गठबंधन की गांठ को मजबूत करने में जुट गए हैं। कहा जा रहा है कि दिल्ली में अखिलेश यादव गठबंधन के कई नेताओं से मिलेंगे। इस मुलाकात में ही मिशन 2024 के लिए रणनीति तय होगी।

अखिलेश यादव ने एक दिन पहले ही कहा था कि गठबंधन की बातें पहले भी होती रही हैं और आगे भी होती रहेंगी। अखिलेश ने गुरुवार को लखनऊ में सामाजिक न्याय यात्रा का शुभारंभ भी किया था। इस दौरान लोकसभा चुनाव-2024 के लिए बने इंडिया गठबंधन में टूट को लेकर लगाए जा रहे कयासों पर कहा है कि गठबंधन की बात पहले होती रही है। अभी भी हुई है आगे भी होती रहेगी। मध्य प्रदेश में हमने अपने कार्यकर्ताओं के दम पर चुनाव लड़ा है और उम्मीद है कि परिणाम हमारे पक्ष में आएंगे।

अपनी यात्रा को लेकर अखिलेश ने कहा कि जनता को जागरूक करने के लिए यह यात्रा है। यह यात्रा लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए है। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियां ‘पीडीए विरोधी है। कुछ पूंजीपतियों ने देश की संपत्ति पर कब्जा कर रखा है। आर्थिक और सामाजिक विषमता की सच्चाई से सभी को अवगत कराना है। इससे यह बढ़ी हुई सामाजिक और आर्थिक असमानता को कम किया जा सके।

सपा अध्यक्ष ने पार्टी मुख्यालय से पीडीए को मजबूत करने के लिए समाजवादी सामाजिक न्याय यात्रा को झंडा दिखाकर रवाना किया था। सीतापुर, लखीमपुर, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बरेली, बदायूं, संभल, मुरादाबाद, अमरोहा, हापुड़, गाजियाबाद, मेरठ, शामली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर से जनसंपर्क करते हुए बिजनौर में इसका समापन होगा। इस यात्रा का नेतृत्व नूरपुर (बिजनौर) के विधायक रामअवतार सिंह सैनी कर रहे हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)