होम गणित ओलम्पियाड में सी.एम.एस. के 14 छात्र चयनित

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 7, 2023 07:20 PM

गणित ओलम्पियाड में सी.एम.एस. के 14 छात्र चयनित

गणित ओलम्पियाड में सी.एम.एस. के 14 छात्र चयनित

गणित ओलम्पियाड में सी.एम.एस. के 14 छात्र चयनित

लखनऊ, 7 अक्टूबर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के 14 मेधावी छात्रों ने इण्डियन ओलम्पियाड क्वालीफायर इन मैथमेटिक्स (आईओक्यूएम) परीक्षा में चयनित होकर लखनऊ का गौरव बढ़ाया है। यह परीक्षा नेशनल बोर्ड ऑफ हायर मैथमेटिक्स (एनबीएचएम) के संयोजकत्व में मैथमेटिक्स टीचर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित की गई। आईओक्यूएम परीक्षा में सफलता अर्जित करने वाले सी.एम.एस. के 14 मेधावी छात्रों में अथर्व शुक्ला, सिद्धिमा शुक्ला, लोकेश सिंह, केशव शर्मा, फैजान, श्रेष्ठ मेहरोत्रा, शौर्य मणि, तेजस, हर्षवर्धन सिंह, प्रहर्ष चतुर्वेदी, रिषभ अग्रवाल, प्रांजली सिंह, रमन वत्सल मिश्रा एवं वैभव मणि त्रिपाठी शामिल हैं। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने इन सभी सफल छात्रों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देश भर के मेधावी छात्रों ने प्रतिभाग कर अपने ज्ञान-विज्ञान का जोरदार प्रदर्शन किया, तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सफलता अर्जित कर सी.एम.एस. के इस मेधावी छात्र ने अपने ज्ञान-विज्ञान का परचम लहराया है। इन सभी मेधावी छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के शैक्षिक वातावरण एवं अपने शिक्षकों के आत्मीयतापूर्ण मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन को दिया है। अब ये छात्र होमी भाभा सेन्टर फॉर साइन्स एजूकेशन (एच.बी.सी.एस.ई.) के तत्वावधान में आयोजित होने वाले प्रतियोगिता के अगले चरणों में सफलता अर्जित करने के उपरान्त इण्टरनेशनल मैथमेटिक्स ओलम्पियाड में देश का प्रतिनिधित्व कर पायेंगे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)