होम ताइक्वाण्डो में सी.एम.एस. छात्राओं ने जीती ट्राफी

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 7, 2023 07:18 PM

ताइक्वाण्डो में सी.एम.एस. छात्राओं ने जीती ट्राफी

ताइक्वाण्डो में सी.एम.एस. छात्राओं ने जीती ट्राफी

ताइक्वाण्डो में सी.एम.एस. छात्राओं ने जीती ट्राफी

सी.एम.एस. टीम ने 2 गोल्ड, 1 सिल्वर एवं 1 ब्रांज  मेडल पर जमाया कब्जा

लखनऊ, 7 अक्टूबर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) की प्रतिभाशाली छात्राओं ने यूपी ओपेन ताइक्वाण्डो चैम्पियनशिप-2023 में अण्डर-14 बालिका वर्ग की चैम्पियनशिप ट्राफी जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। यह चैम्पियनशिप लखनऊ स्पोर्ट्स ताइक्वाण्डो एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित हुई, जिसमें सी.एम.एस. बालिकाओं की टीम ने 2 गोल्ड मेडल, 1 सिल्वर मेडल एवं 1 ब्रांज  मेडल पर कब्जा जमाकर अपनी खेल प्रतिभा का अभूतपूर्व परचम लहराया है। इस ताइक्वाण्डो चैम्पियनशिप में लखनऊ के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. की प्रतिभाशाली छात्राओं ने अपनी खेल प्रतिभा, चुस्ती-फूर्ती, कौशल तथा दमखम के बलबूते राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के संकेत दिये है। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने विद्यालय के इन सभी होनहार छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की है। सी.एम.एस. छात्र न सिर्फ शैक्षिक क्षेत्र में अपितु खेलों व समाज के अन्य बहुतेरे क्षेत्रों में भी विद्यालय का नाम राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं क्योंकि सी.एम.एस. अपने छात्रों के बौद्धिक विकास के साथ उन्हें खेलों व अन्य सामाजिक क्षेत्रों के लिए भी विशेष रूप से तैयार करने में पूरे मनोयोग से संलग्न है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)