होम आज हुए लोकसभा चुनाव तो मध्य प्रदेश में कितनी सीटें जीतेगी BJP, सर्वे में खुलासा

प्रादेशिकीमध्य-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 6, 2023 10:51 PM

आज हुए लोकसभा चुनाव तो मध्य प्रदेश में कितनी सीटें जीतेगी BJP, सर्वे में खुलासा

आज हुए लोकसभा चुनाव तो मध्य प्रदेश में कितनी सीटें जीतेगी BJP, सर्वे में खुलासा

आज हुए लोकसभा चुनाव तो मध्य प्रदेश में कितनी सीटें जीतेगी BJP, सर्वे में खुलासा

लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी पार्टियां कमर कस रही हैं। बीजेपी-एनडीए गठबंधन से लोहा लेने के लिए विपक्षी पार्टियों ने INDIA गुट तैयार किया है। लोकसभा चुनाव में देश का मूड जानने के लिए एक सर्वे किया गया है।

जिसमें चुनावी राज्य मध्य प्रदेश की जनता ने अपना रुख जाहिर किया है। इंडिया टीवी-सीएनएक्स ने मतदाताओं का मूड जानने के लिए एक सर्वे किया है। सर्वे में मध्य प्रदेश की जनता का मूड जानने की कोशिश की गई। सर्वे में बताया गया है कि अगर आज लोकसभा चुनाव होते हैं तो मध्य प्रदेश में इंडिया गुट और बीजेपी-एनडीए गठबंधन को कितनी सीटें मिलेंगी।

25 सीटों पर बीजेपी का होगा कब्जा: सर्वे

इंडिया टीवी-सीएनएक्स ओपिनियन पोल के मुताबिक, मध्य प्रदेश में बीजेपी को 48 फीसदी वोट शेयर मिलने का अनुमान है। जबकि इंडिया गुट की सहयोगी पार्टी कांग्रेस को 41 फीसदी वोट मिल सकते हैं। सर्वे में बताया गया है कि बीजेपी मध्य प्रदेश में 25 लोकसभा सीटें जीत सकती है जबकि कांग्रेस 4 सीटें अपने नाम कर सकती है। हालांकि, सर्वे में समाजवादी पार्टी (सपा) के नाम किसी तरह का वोट शेयर और सीट का उल्लेख नहीं है।

2019 के नतीजों की तुलना करें तो सर्वे के मुताबिक, मध्य प्रदेश में बीजेपी को 3 सीटों का नुकसान हो सकता है और अगर ये अनुमान नतीजों से मेल खाते हैं तो कांग्रेस को 3 सीटों का फायदा हो सकता है।

इस साल होने हैं विधानसभा चुनाव

इस साल मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव भी होने हैं। हालांकि, अभी चुनावों की तारीख का ऐलान नहीं किया गया है मगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मध्य प्रदेश में 5 नवंबर से 7 दिसंबर तक मतदान हो सकते हैं। तारीखों का ऐलान 8 अक्टूबर के बाद कभी भी हो सकता है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)