होम अन्तर्राष्ट्रीय इतिहास एवं नागरिक शास्त्र महोत्सव ‘रिफलेक्शन-2023’ का भव्य समापन

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Aug 8, 2023 07:37 PM

अन्तर्राष्ट्रीय इतिहास एवं नागरिक शास्त्र महोत्सव ‘रिफलेक्शन-2023’ का भव्य समापन

अन्तर्राष्ट्रीय इतिहास एवं नागरिक शास्त्र महोत्सव ‘रिफलेक्शन-2023’ का भव्य समापन

अन्तर्राष्ट्रीय इतिहास एवं नागरिक शास्त्र महोत्सव ‘रिफलेक्शन-2023’ का भव्य समापन

लखनऊ, 8 अगस्त। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, महानगर कैम्पस द्वारा आयोजित चार दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय इतिहास एवं नागरिक शास्त्र महोत्सव ‘रिफलेक्शन-2023’ का समापन आज सायं सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में पुरस्कार वितरण के साथ हुआ। रंगारंग शिक्षात्मक-साँस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच सम्पन्न हुए पुरस्कार वितरण समारोह में देश-विदेश के विजयी छात्रों को शील्ड, मैडल व सार्टिफिकेट प्रदान कर पुरष्कृत कर सम्मानित किया। भवन्स भगवानदास पुरोहित विद्या मंदिर, नागपुर, महाराष्ट्र की छात्र टीम ने ‘रिफलेक्शन-2023’ की ओवरऑल चैम्पियनशिप जीतकर अपने ज्ञान विज्ञान का परचम लहराया जबकि नालन्दा इण्टरनेशनल स्कूल, वड़ोदरा, गुजरात की छात्र टीम रनरअप रही। विदित हो कि ‘रिफलेक्शन-2023’ में श्रीलंका, नेपाल, बांग्लादेश, भूटान व देश के कोने-कोने से पधारे लगभग 500 छात्रों ने जोरदार भागीदारी कर अपने ज्ञान-विज्ञान को अभूतपूर्व प्रदर्शन किया। इन छात्रों ने दिखा दिया कि शान्ति व एकता से परिपूर्ण विश्व समाज हेतु हमें विगत की गलतियों से सबक लेना होगा एवं नवीन विश्व समाज की परिकल्पना को मूर्तरूप देना होगा।

            समापन समारोह में सी.एम.एस. छात्रों ने रंगारंग शिक्षात्मक-साँस्कृतिक कार्यक्रमों की सतरंगी छटा बिखेर कर देश-विदेश से पधारे छात्रों, टीम लीडरों व प्रख्यात विशेषज्ञों को झूमने पर मजबूर कर दिया।सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने सभी प्रतिभागी छात्रों को आशीर्वाद देते हुए उन्हें सभी मतभेद मिटाकर विश्व नागरिक बनकर समाज की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। डा. गाँधी ने कहा कि यह अन्तर्राष्ट्रीय महोत्सव युवा पीढ़ी का रुझान सम्पूर्ण मानवता के कल्याण हेतु प्रेरित करने में सफल हुआ है। रिफलेक्शन-2023 की संयोजिका व सी.एम.एस. महानगर कैम्पस की प्रधानाचार्या डा. कल्पना त्रिपाठी ने देश-विदेश से पधारे प्रतिभागियों एवं टीम लीडरों के प्रति हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि शिक्षा द्वारा हमें ऐसे बीज बोने है जिससे विश्व एकता व विश्व शान्ति पर आधारित एक नया समाज गठित हो।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)