होम गोरखनाथ मंदिर में CM योगी का जनता दरबार! 150 लोगों की सुनी फरियाद, अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर दौरे के दौरान शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनीं. इस दौरान उन्होंने साफ कहा कि जनता की हर समस्या का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर दौरे के दौरान शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनीं. इस दौरान उन्होंने साफ कहा कि जनता की हर समस्या का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
गोरखनाथ मंदिर स्थित महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 150 लोगों से मुलाकात की. लोगों ने उन्हें अपनी समस्याओं से जुड़े प्रार्थना पत्र सौंपे, जिन्हें मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के लिए भेजा.
सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी मामलों का निस्तारण तत्परता, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ किया जाए. उन्होंने कहा कि हर पीड़ित व्यक्ति को न्याय मिलना चाहिए और समाधान गुणवत्तापूर्ण तथा संतोषजनक होना चाहिए.
मुख्यमंत्री ने राजस्व और पुलिस विभाग से जुड़े मामलों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि किसी भी व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए और हर जरूरतमंद की त्वरित सहायता सुनिश्चित की जाए.
जनता दर्शन में कई लोग गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग लेकर भी पहुंचे. इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भरोसा दिलाया कि पैसे के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा.
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जरूरतमंद मरीजों के इलाज का इस्टीमेट जल्द तैयार कराया जाए. इस्टीमेट मिलते ही सरकार की ओर से तुरंत आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी.
गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री की दिनचर्या पारंपरिक अंदाज में नजर आई. गुरु गोरखनाथ के दर्शन और अपने गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा के समक्ष श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद वह मंदिर परिसर का भ्रमण करने निकले.
इस दौरान मुख्यमंत्री गोशाला भी पहुंचे, जहां उन्होंने गायों और गोवंश को अपने हाथों से गुड़ खिलाया. भीषण गर्मी को देखते हुए उन्होंने गोशाला कर्मचारियों को गोवंश की देखभाल को लेकर जरूरी निर्देश भी दिए.
मंदिर परिसर में भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वहां मौजूद बच्चों से भी मुलाकात की. उन्होंने बच्चों को दुलारते हुए उनका हालचाल जाना और उन्हें चॉकलेट्स भी बांटीं.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।