होम UP Election 2027: बीजेपी ने रूठे कार्यकर्ताओं को मनाने के लिए बनाया नया प्लान, प्रभारी मंत्री सीधे सुनेंगे शिकायतें

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Nov 20, 2026 07:03 PM

UP Election 2027: बीजेपी ने रूठे कार्यकर्ताओं को मनाने के लिए बनाया नया प्लान, प्रभारी मंत्री सीधे सुनेंगे शिकायतें

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कार्यकर्ताओं की नाराजगी दूर करने और संगठन में बेहतर तालमेल बनाने की कवायद शुरू कर दी है. इसके लिए पार्टी सरकार और संगठन के बीच समन्वय मजबूत करने की योजना पर काम कर रही है.

UP Election 2027: बीजेपी ने रूठे कार्यकर्ताओं को मनाने के लिए बनाया नया प्लान, प्रभारी मंत्री सीधे सुनेंगे शिकायतें

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कार्यकर्ताओं की नाराजगी दूर करने और संगठन में बेहतर तालमेल बनाने की कवायद शुरू कर दी है. इसके लिए पार्टी सरकार और संगठन के बीच समन्वय मजबूत करने की योजना पर काम कर रही है. इसके तहत प्रभारी मंत्रियों को उनके प्रभार वाले जिलों में भेजा जाएगा, जहां वे कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे.

मंत्री अपने निर्धारित जिलों में प्रवास के दौरान रात्रि विश्राम भी करेंगे. इस दौरान कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी शिकायतों और परेशानियों को समझने के साथ उनके समाधान की पहल की जाएगी.

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने प्रभारी मंत्रियों को दिए निर्देश

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने प्रभारी मंत्रियों को इस संबंध में जरूरी निर्देश दिए हैं. पार्टी जल्द ही प्रभारी मंत्री प्रवास योजना शुरू करने जा रही है. इसके तहत मंत्री अपने प्रभार वाले जिलों में जाकर जिला और महानगर संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. इस दौरान मंडल अध्यक्षों और विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों से भी बातचीत की जाएगी.

इसके अलावा चार से पांच वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ अलग-अलग बैठक कर संगठन की जमीनी स्थिति और कामकाज को लेकर फीडबैक लिया जाएगा. प्रवास के दौरान कार्यकर्ताओं को अपनी समस्याएं और शिकायतें सीधे मंत्रियों के सामने रखने का अवसर मिलेगा. मंत्री इन शिकायतों के निस्तारण के लिए पहल करेंगे और समस्याओं के समाधान की स्थिति पर लगातार फॉलोअप भी करेंगे.

2024 लोकसभा चुनाव के बाद कार्यकर्ताओं पर बीजेपी का फोकस

दरअसल, 2024 के लोकसभा चुनाव में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं मिलने के बाद बीजेपी संगठन में कार्यकर्ताओं की नाराजगी और उत्साह की कमी को लेकर सतर्क है. चुनाव के दौरान संविधान और आरक्षण के मुद्दे पर विपक्ष की ओर से बनाए गए नैरेटिव का असर भी पार्टी ने महसूस किया था. इसके बाद से ही कार्यकर्ताओं को संगठन में अधिक महत्व देने और उनकी समस्याओं का समाधान करने की रणनीति पर जोर दिया जा रहा है.

इससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में कार्यकर्ताओं को पार्टी का असली मालिक बता चुके हैं. अब प्रभारी मंत्री प्रवास योजना के जरिए इस संदेश को जिला स्तर तक पहुंचाने और कार्यकर्ताओं के साथ सरकार का सीधा संवाद स्थापित करने की तैयारी है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)