होम अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले- ‘कमल मुरझा गया’, चुनाव की तारीख आते ही हार जाएगी बीजेपी!

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Nov 21, 2026 08:08 PM

अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले- ‘कमल मुरझा गया’, चुनाव की तारीख आते ही हार जाएगी बीजेपी!

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर तीखा हमला बोला।

अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले- ‘कमल मुरझा गया’, चुनाव की तारीख आते ही हार जाएगी बीजेपी!

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने बीजेपी के चुनाव चिह्न कमल पर तंज कसते हुए कहा कि अब कमल मुरझा गया है। अखिलेश यादव ने दावा किया कि कई लोग कमल छोड़कर समाजवादी पार्टी के साथ आ गए हैं। उन्होंने कहा कि इस बार जनता भाजपा को राधे-राधे करने जा रही है। साथ ही, उन्होंने ऐलान किया कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर अग्निवीर भर्ती व्यवस्था खत्म कर दी जाएगी।

गोरखपुर मामले पर दो दिन बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे अखिलेश

अखिलेश यादव ने गोरखपुर मामले को लेकर कहा कि वह दो दिन बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और पूरे मामले की सच्चाई जनता के सामने रखेंगे। इस दौरान उन्होंने गोरखपुर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस भाजपा कार्यकर्ता के तौर पर काम कर रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्रदेश में कई अधिकारी भाजपा के पदाधिकारी बनकर काम कर रहे हैं।

चुनाव आयोग को अधिकारियों की सूची सौंपेगी सपा

सपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कई अधिकारी भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं। उनके मुताबिक, ये अधिकारी भाजपा को चुनाव जिताने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि ऐसे अधिकारियों की सूची तैयार की जाएगी, जो सरकारी जिम्मेदारियों के बजाय भाजपा कार्यकर्ताओं की तरह काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस सूची पर पार्टी के विधायकों और सांसदों के हस्ताक्षर कराकर इसे चुनाव आयोग को सौंपा जाएगा।

चुनाव की तारीखों के ऐलान को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा

प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश यादव ने दावा किया कि जिस दिन चुनाव की तारीखों का ऐलान होगा, उसी दिन बीजेपी चुनाव हार जाएगी। उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग की भूमिका पर भी सवाल उठाए और आरोप लगाया कि आयोग मुख्यमंत्री तथा भाजपा के दबाव में काम कर रहा है।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि चुनाव को निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने की जिम्मेदारी निर्वाचन आयोग की है। हालांकि, अधिकारियों की भूमिका को लेकर जिस तरह के आरोप सामने आ रहे हैं, उससे चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)