होम CM योगी को AIMIM प्रवक्ता शादाब चौहान का खुला चैलेंज, बोले- संभल से चुनाव लड़कर दिखाइए, हराकर तोड़ देंगे अहंकार
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक दलों के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। इसी बीच ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के राष्ट्रीय प्रवक्ता शादाब चौहान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खुली चुनौती दी है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक दलों के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। इसी बीच ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के राष्ट्रीय प्रवक्ता शादाब चौहान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खुली चुनौती दी है। उन्होंने सीएम योगी से संभल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने को कहा और दावा किया कि उनकी पार्टी उन्हें हराकर उनका अहंकार तोड़ देगी।
शादाब चौहान ने कहा, "योगी आदित्यनाथ में अगर इतना बड़ा जिगर है तो वह जाकर के संभल से चुनाव लड़े. हम उनको चुनाव हराकर दिखाएंगे और उनका अहंकार तोड़ करके दिखाएंगे."
AIMIM प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से असदुद्दीन ओवैसी पर सवाल उठाना इस बात का प्रमाण है कि सामाजिक परिवर्तन मोर्चा के गठन के बाद बीजेपी और समाजवादी पार्टी दोनों ही परेशान हैं। उनके मुताबिक, मोर्चे की ओर से एक दलित के बेटे को मुख्यमंत्री घोषित किए जाने के बाद दोनों दलों की बेचैनी बढ़ गई है।
शादाब चौहान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा, "बाबा अहंकार के समुंद्र से बाहर निकलिए. सामाजिक परिवर्तन मोर्चा आपको भी हराएगा और समाजवादी पार्टी के गठबंधन को भी हराएगा. आपको क्या लगता है मुसलमान और दलितों पर अत्याचार करके आप हमें डरा देंगे. हम डरने वाले नहीं हैं."
उन्होंने आगे कहा, "भारत का संविधान जितना हक योगी आदित्यनाथ को देता है उतना ही ओवैसी साहब को भी देता है."
जातिवाद की राजनीति पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह से कथाएं की जा रही हैं और खुद को ठाकुर व बाहुबली बताने वाले लोग बड़ी-बड़ी गाड़ियों में पहुंचते हैं, उससे ठाकुरवाद का संदेश दिया जा रहा है। शादाब चौहान के मुताबिक, अब ठाकुरवाद और यादववाद का प्रभाव नहीं चलेगा, बल्कि सामाजिक न्याय का मुद्दा चुनाव में निर्णायक होगा।
AIMIM प्रवक्ता शादाब चौहान ने दावा किया कि सामाजिक परिवर्तन मोर्चा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में न केवल हिस्सा लेगा, बल्कि जीत भी दर्ज करेगा। उन्होंने कहा कि भाई चंद्रशेखर आजाद मुख्यमंत्री बनेंगे।
उन्होंने कहा कि सभी विरोधी दल बौखलाए हुए हैं। कोई बुलडोजर की बात कर रहा है तो कोई मठ का मुद्दा उठा रहा है। शादाब चौहान ने दावा किया कि आगामी चुनाव में मठ, बुलडोजर, ठाकुरवाद या यादववाद नहीं, बल्कि न्याय का मुद्दा प्रभावी होगा।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।