होम अयोध्या में पंचकोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 50 लाख श्रद्धालुओं के शामिल होने का अनुमान, राम मंदिर में भी भारी भीड़

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेशधर्म-संसारअध्यात्म Alert Star Digital Team Nov 20, 2026 06:38 PM

अयोध्या में पंचकोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 50 लाख श्रद्धालुओं के शामिल होने का अनुमान, राम मंदिर में भी भारी भीड़

देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर रामनगरी अयोध्या में पंचकोसी परिक्रमा शुरू होते ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने अनुमान जताया कि इस बार करीब 50 लाख श्रद्धालुओं ने पंचकोसी परिक्रमा में हिस्सा लिया है।

अयोध्या में पंचकोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 50 लाख श्रद्धालुओं के शामिल होने का अनुमान, राम मंदिर में भी भारी भीड़

देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर रामनगरी अयोध्या में पंचकोसी परिक्रमा शुरू होते ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने अनुमान जताया कि इस बार करीब 50 लाख श्रद्धालुओं ने पंचकोसी परिक्रमा में हिस्सा लिया है। श्रद्धालु जय श्रीराम के जयकारों के साथ लगभग 15 किलोमीटर की परिक्रमा करते नजर आए। इस परिक्रमा की खास बात यह है कि भक्त जिस स्थान से यात्रा शुरू करते हैं, उसी स्थान पर वापस पहुंचकर इसे पूरा करते हैं।

पहले पंचकोसी परिक्रमा का रास्ता संकरी गलियों से होकर गुजरता था, लेकिन अब योगी सरकार के दौरान इसे फोर लेन मार्ग पर व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जा रहा है। श्रद्धालुओं ने प्रशासन की ओर से की गई व्यवस्थाओं की सराहना की। सुरक्षा, सुविधाओं और सेवा के इंतजामों पर विशेष ध्यान दिया गया। परिक्रमा मार्ग पर स्वयंसेवी संस्थाओं और विभिन्न संगठनों ने सेवा शिविर लगाए, जहां भक्तों को पानी, प्रसाद, चिकित्सा सहायता और आराम करने की सुविधाएं दी गईं।

राम मंदिर और हनुमानगढ़ी में भी उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

पंचकोसी परिक्रमा के साथ अयोध्या के राम मंदिर और हनुमानगढ़ी में भी दर्शनार्थियों की भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही दोनों धार्मिक स्थलों पर भक्तों की लंबी कतारें लग गईं। श्रद्धालु रामलला के दर्शन करने के बाद हनुमानगढ़ी पहुंचकर बजरंगबली के सामने शीश झुकाते नजर आए। परिक्रमा और मंदिरों में दर्शन के चलते पूरी रामनगरी भक्तिमय माहौल में डूबी रही।

सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी लखनऊ जोन के एडीजी प्रवीण कुमार ने स्वयं संभाली। उन्होंने रातभर परिक्रमा मार्ग का दौरा कर इंतजामों का जायजा लिया। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर भी अपनी टीमों के साथ लगातार मौके पर मौजूद रहे।

पूरे परिक्रमा मार्ग पर ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी नेटवर्क से निगरानी की गई। सीआरपीएफ, पीएसी और सिविल पुलिस के जवानों को सुरक्षा के लिए तैनात किया गया। एडीजी प्रवीण कुमार ने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे पूरी श्रद्धा और आपसी सौहार्द के साथ परिक्रमा पूरी करें।

कमिश्नर, डीआईजी और नगर आयुक्त ने भी की पंचकोसी परिक्रमा

कमिश्नर राजेश कुमार, नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार और डीआईजी रेंज सोमेन वर्मा ने भी पंचकोसी परिक्रमा में हिस्सा लिया। कमिश्नर ने करीब दो घंटे में अपनी परिक्रमा पूरी की। इस दौरान उन्होंने रास्ते में व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और श्रद्धालुओं से बातचीत कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने का भरोसा भी दिलाया।

प्रशासन की ओर से परिक्रमा मार्ग पर चिकित्सा शिविर, एंबुलेंस, पेयजल, शौचालय और यातायात प्रबंधन के इंतजाम किए गए। अधिकारियों की टीमें लगातार सक्रिय रहीं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे रहे संत-महंत और जनप्रतिनिधि

पंचकोसी परिक्रमा के दौरान अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता और मणिरामदास छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास सहित कई संत-महंत श्रद्धालुओं की सेवा करते नजर आए। पूरे मार्ग पर भक्ति के साथ अनुशासन का भी अनूठा नजारा देखने को मिला। परिवारों के साथ आए बुजुर्ग, युवा और बच्चे सभी उत्साह के साथ परिक्रमा करते रहे।

श्रद्धालुओं ने योगी सरकार की ओर से किए गए इंतजामों को लेकर संतोष जताया। स्थानीय निवासी राम प्रसाद मिश्र ने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से पंचकोसी परिक्रमा कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "मैं पिछले कई सालों से पंचकोसी परिक्रमा करता आ रहा हूं. पहले संकरी गलियों में बहुत भीड़ और असुविधा होती थी. अब फोर लेन मार्ग और पानी-प्रसाद की व्यवस्था देखकर बहुत खुशी हो रही है. योगी सरकार ने सच में श्रद्धालुओं की सुविधा का ख्याल रखा है. रामलला के दर्शन के बाद यह परिक्रमा और भी पुण्यदायी लग रही है."

पहली बार परिवार के साथ परिक्रमा करने पहुंचीं सुनीता ने की तारीफ

बस्ती से आईं सुनीता देवी पहली बार अपने परिवार के साथ पंचकोसी परिक्रमा में शामिल हुईं। उन्होंने प्रशासन की व्यवस्थाओं की प्रशंसा करते हुए कहा, “रास्ते में जगह-जगह सेवा कैंप लगे हैं, पानी और चिकित्सा की सुविधा है. पुलिस वाले भी बहुत सहयोग कर रहे हैं. हनुमानगढ़ी और राम मंदिर में भी दर्शन सुखद रहे. पूरा माहौल भक्ति से भरा है. जय श्रीराम.”

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)