होम यूपी, पंजाब में घना कोहरा, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट; तेजी से लुढ़केगा पारा
यूपी, पंजाब में घना कोहरा, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट; तेजी से लुढ़केगा पारा
देश के कई हिस्सों में पिछले कई दिनों से घना कोहरा पड़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक अगल कुछ दिनों तक उत्तर भारत में कोहरे की मार जारी रहेगी। आईएमडी के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में 26 से 28 दिसंबर तक घना कोहरा देखा जाएगा।
इसी तरह जम्मू और कश्मीर में भी 26 दिसंबर को कोहरे की मार पड़ सकती है।
यहां हो सकती है बारिश
मौसम विभाग के मुताबिग, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी 30 दिसंबर तक कोहरा गिरने की संभावना है। वहीं तटीय तमिलनाडु के इलाकों में 30 दिसंबर से 1 जनवरी तक बारिश भी हो सकती है। इसके अलावा 29 दिसंबर से उत्तर भारत में एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ का असर देखा जा सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि केरल, माहे, तमिलनाडु, पुदुच्चेरी, करायकल और लक्षद्वीप में अगले पांच दिनों तक हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।
मौसम विभाग का कहना है कि 26 दिसंबर से 28 दिसंबर तक राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश में भी कोहरा गिर सकता है। उत्तर प्रदेश में कड़ाकी की ठंड को देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। वहीं इस महीने के अंत तक पश्चिमी विक्षोभ के असर की वजह से उत्तर प्रदेश में भी बारिश हो सकती है। अगले 24 घंटे में पारा तेजी से लुढ़क सकता है। संभावना है कि उत्तर प्रदेश में अगले दो दिन में दो डिग्री तक पारा गिर जाए।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।