होम MP कैबिनेट में घटा शिवराज, सिंधिया का दबदबा! कितने समर्थकों को मोहन सरकार में मिली जगह

समाचारदेशमध्य-प्रदेश Alert Star Digital Team Dec 25, 2023 11:34 PM

MP कैबिनेट में घटा शिवराज, सिंधिया का दबदबा! कितने समर्थकों को मोहन सरकार में मिली जगह

MP कैबिनेट में घटा शिवराज, सिंधिया का दबदबा! कितने समर्थकों को मोहन सरकार में मिली जगह

MP कैबिनेट में घटा शिवराज, सिंधिया का दबदबा! कितने समर्थकों को मोहन सरकार में मिली जगह

सोमवार को मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार हुआ। कैबिनेट विस्तार में कुल 28 मंत्रियों ने शपथ ली। एमपी कैबिनेट में शपथ लेने वाले ज्यादातर नए चेहरे हैं। इस कैबिनेट में पूर्व की शिवराज सरकार के मात्र 6 मंत्रियों को जगह दी गई है।

पूर्व की शिवराज सरकार के 10 मंत्रियों को कैबिनेट में जगह नहीं दी गई है। इसके साथ ही कैबिनेट में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे के 3 विधायकों को मंत्री बनया गया है, जबकि पिछली सरकार में 7 सिंधिया समर्थकों विधायकों को मंत्री बनाया गया था। ऐसे में माना जा रहा है कि नई कैबिनेट में सिंधिया और शिवराज का दबदबा घट गया है।

मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार में कुल 28 मंत्रियों में पूर्व के मात्र 6 मंत्रियों को जगह दी गई है। पिछली सरकार के जिन मंत्रियों के नाम इस बार की कैबिनेट में नहीं है उनमें गोपाल भार्गव, उषा ठाकुर, मीना सिंह, हरदीप सिंह डंग, बृजेंद्र प्रताप सिंह, भूपेंद्र सिंह, प्रभुराम चौधरी, ओमप्रकाश सखलेचा, बृजेंद्र सिंह यादव, बिसाहू लाल का नाम शामिल है। इसके साथ ही सिंधिया समर्थकों में प्रद्युमन सिंह तोमर और तुलसीराम सिलावट के साथ ही तीन मंत्रियों को जगह दी गई है। ऐसे में यह माना जा रहा है कि मोहन यादव कैबिनेट में शिवराज के साथ ही सिंधिया का दबदबा भी घटा है।

बता दें कि साल 2020 में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया था। अपने समर्थक विधायकों के साथ भाजपा में शामिल होने के बाद मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार अल्पमत में आ गई थी। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश में एकबार फिर से अपना राज कायम किया था। भाजपा ने फिर से शिवराज सिंह चौहान पर भरोसा जताया था। हालांकि, साल 2023 में हुए चुनावों में जीत के बाद भाजपा ने शिवराज को सीएम ना बनाकर डॉ. मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाया है। अब शिवराज सरकार के कई मंत्रियों को कैबिनेट में जगह नहीं दी गई है।

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों के ऐलान से ही चौंकाना शुरू कर दिया था। चौंकाने का यह सिलसिला मुख्यमंत्री के नाम के ऐलान के बाद अब पहले कैबिनेट विस्तार में भी देखने को मिला है। मोहन यादव कैबिनेट में भाजपा ने कई नए चेहरों को शामिल किया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)