होम मध्य प्रदेश कैबिनेट की पूरी लिस्ट, मोहन सरकार में इन 28 मंत्रियों ने ली शपथ

प्रादेशिकीमध्य-प्रदेश Alert Star Digital Team Dec 25, 2023 11:37 PM

मध्य प्रदेश कैबिनेट की पूरी लिस्ट, मोहन सरकार में इन 28 मंत्रियों ने ली शपथ

मध्य प्रदेश कैबिनेट की पूरी लिस्ट, मोहन सरकार में इन 28 मंत्रियों ने ली शपथ

मध्य प्रदेश कैबिनेट की पूरी लिस्ट, मोहन सरकार में इन 28 मंत्रियों ने ली शपथ

तीन दिंसबर को मध्य प्रदेश के साथ ही चार राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे आए थे। राजस्थान और छत्तीसगढ़ की तरह ही भारतीय जनता पार्टी ने सबको चौंकाते हुए शिवराज सिंह की जगह डॉ. मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाया।

अब सोमवार को एमपी की मोहन यादव सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार हुआ। मोहन यादव मंत्रिमंडल के सभी मंत्री आज शपथ ली। इसमें 18 कैबिनेट मंत्री, 6 स्वतंत्र प्रभार के मंत्री और 4 राज्य मंत्रियों ने शपथ ली है।

कैलाश विजयवर्गीय
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव हैं। उन्हें इंदौर-1 विधानसभा से टिकट दिया गया था। अब कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है।

प्रह्लाद सिंह पटेल
प्रह्लाद पटेल भारतीय जनता पार्टी के सांसद थे। पार्टी ने उन्हें विधानसभा चुनाव में उतारा था। जीत के बाद अब उन्हें मोहन यादव सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।

विश्वास सारंग
शिवराज सरकार में शिक्षामंत्री रह चुके हैं। एबीवीपी से राजनीति की शुरुआत की थी। युवा मोर्चा के नेता भी रहे और राजनीति बढ़ती गई और आज मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार में कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है।

राकेश शुक्ला
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में अच्छी पकड़। राकेश शुक्ला तीन बार के विधायक भी रह चुके हैं। वर्तमान में मेहगांव सीट से विधाय हैं। अब कैबिनटे मंत्री बनाया गया है।

प्रद्युम्न सिंह तोमर
इन्होंने कांग्रेस से सियासी पारी की शुरुआत की थी। ग्वालियर विधानसभा सीट से विधायक हैं। सिंधिया समर्थ हैं। शिवराज सरकार में ऊर्जा मंत्री बनाया गया था। अब मोहन यादव सरकार में एकबार फिर से कैबिनेट में जगह दी गई है। तोमर ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे के विधायक हैं।

नरायण सिंह कुशवाहा
ग्वालियर दक्षिण से विधायक हैं। मध्य प्रदेश में ओबीसी चेहरा हैं। कुशवाहा 2003 में पहली बार विधायक बने थे। अब तक चार बार विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं। अब एमपी की मोहन यादव सरकार में कैबिनेट मंत्री की शपथ लिए हैं।

चैतन्य कश्यप
एमपी के सबसे अमीर विधायकों में शुमार हैं। रतलाम से विधायक हैं। इनके पास 294 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति है। इन्होंने विधायक पद के लिए मिलने वाला वेतन लेने से इनकार किया था।

तुलसी सिलावट
तुलसी सिलावट को भी एमपी कैबिनेट में जगह दी गई है। ये पूर्व कांग्रेस नेता और अब मोदी सरकार में मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक विधायक हैं।

करण सिंह वर्मा
करण सिंह वर्मा को भी मोहन यादव सरकार की कैबिनेट में जगह दी गई है।

विजय शाह
विजय शाह को भी मध्य प्रदेश कैबिनेट में जगह दी गई है। शाह ने भी सोमवार को मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है।

संपतिया उइके
संपतिय उइके मध्य प्रदेश भाजपा की एक आदिवासी चेहरा हैं। 12 वीं तक की पढ़ाई की है। अब मोहन यादव सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।

इनक साथ ही मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार में इंदर सिंह परमार, उदय प्रताप सिंह, निर्मला भूरिया, नागर सिंह चौहान, एंदल सिंह कंसाना को कैबिनेट में जगह दी गई है। इन सभी ने एमपी के कैबिनटे मंत्री के रूप में शपथ ली है।

राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार)

मध्य प्रदेश में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार ) के रूप में 6 मंत्रियों ने शपथ ली है। इनमें कृष्णा गौर, धर्मेंद्र लोधी, दिलीप जायसवाल, गौतम टेटवाल, लेखन पटेल, नारायण पवार का नाम शामिल है।

राज्य मंत्री
मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार में 4 राज्यमंत्री भी शपथ लिए हैं। इनमें राधा सिंह, प्रतिमा बागरी, दिलीप अहिरवार, नरेन्द्र शिवाजी पटेल का नाम शामिल है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)