होम पाकिस्तान के आम चुनाव में उतरने की तैयारी में आतंकी हाफिज सईद, बेटे को भी टिकट

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Dec 25, 2023 11:30 PM

पाकिस्तान के आम चुनाव में उतरने की तैयारी में आतंकी हाफिज सईद, बेटे को भी टिकट

पाकिस्तान के आम चुनाव में उतरने की तैयारी में आतंकी हाफिज सईद, बेटे को भी टिकट

पाकिस्तान के आम चुनाव में उतरने की तैयारी में आतंकी हाफिज सईद, बेटे को भी टिकट

एक तरफ पाकिस्तान आतंकवाद के सफाए की बात करता है। दूसरी तरफ आतंकी हाफिज सईद पाकिस्तान के आगामी आम चुनाव में उतरने की तैयारी कर रहा है। मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद ने पाकिस्तान मरकीज मुस्लिम लीग (पीएमएमएल) पार्टी बना रखी है।

पाकिस्तानी अखबार डॉन के मुताबिक हाफिज सईद की पार्टी सभी राष्ट्रीय और प्रांतीय विधानसभा क्षेत्रों में उम्मीदवार उतार रही है। आठ फरवरी को होने वाले इस चुनाव में हाफिज सईद का बेटा तल्हा सईद नेशनल असेंबली विधानसभा सीट एनए-127 से उम्मीदवार है।

UN ने घोषित किया है आतंकी संगठन
हाफिज सईद लश्कर-ए-तैयबा का फाउंडर है। उसके संगठन को यूनाइटेड नेशंस ने भी आतंकी संगठन घोषित कर रखा है। कई मामलों में दोषी पाए जाने के बाद वह 2019 से जेल में है। इतना ही नहीं, अमेरिका ने उसके ऊपर 10 मिलियन अमेरिकी डॉलर का इनाम घोषित कर रखा है। हाफिज सईद के नेतृत्व वाले जमात उद दावा पर बैन लगा हुआ है जो कि लश्कर ए तैयबा का फ्रंट ऑर्गनाइजेशन है। इसी संगठन ने 2008 में मुंबई हमले को अंजाम दिया था, जिसमें 166 लोग मारे गए थे। मरने वालों में छह अमेरिकी लोग भी थे।

कुर्सी है चुनाव निशान
हाफिज सईद की पार्टी का चुनाव निशान कुर्सी है। पीएमएमएल के अध्यक्ष खालिद मसूद सिंधू ने कहा है कि उनकी पार्टी कई राष्ट्रीय और प्रांतीय सीटों पर चुनाव लड़ रही है। सिंधू ने कहाकि उनकी पार्टी हम लोगों की सेवा और पाकिस्तान को एक इस्लामिक वेलफेयर स्टेट बनाने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। खुद सिंधू पाकिस्तान की एनए-130 लाहौर सीट से पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी में है। हालांकि समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए उसने पार्टी और हाफिज सईद के संबंध से इनकार किया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)