होम पश्चिम बंगाल की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! CM शुभेंदु अधिकारी ने सत्ता संभालते ही चला सबसे बड़ा दांव
पश्चिम बंगाल में महिलाओं को लेकर सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली सरकार ने राज्य की महिलाओं के लिए सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा लागू करने का ऐलान किया है.
पश्चिम बंगाल में महिलाओं को लेकर सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली सरकार ने राज्य की महिलाओं के लिए सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा लागू करने का ऐलान किया है. इस फैसले को बीजेपी के विधानसभा चुनाव घोषणापत्र का अहम वादा माना जा रहा था, जिसे अब सरकार ने अमल में लाना शुरू कर दिया है. परिवहन विभाग की ओर से इस संबंध में आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिया गया है.
राज्य सरकार के आदेश के मुताबिक, 1 जून 2026 से पश्चिम बंगाल की सभी महिलाएं राज्य सरकार द्वारा संचालित बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगी. यह सुविधा छोटे और लंबे दोनों रूटों पर चलने वाली अलग-अलग श्रेणी की सरकारी बसों में लागू होगी. सरकार का कहना है कि इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और उनकी सार्वजनिक परिवहन तक आसान पहुंच सुनिश्चित करना है.
योजना के तहत महिला लाभार्थियों को क्यूआर कोड आधारित स्मार्ट कार्ड जारी किए जाएंगे. इसके लिए महिलाओं को अपने इलाके के BDO या SDO कार्यालय में आवेदन करना होगा. आवेदन के दौरान आधार कार्ड, वोटर आईडी, स्कूल या कॉलेज आईडी, पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस जैसे दस्तावेजों के साथ अपनी फोटो भी जमा करनी होगी.
सरकार ने यह भी साफ किया है कि जब तक महिलाओं को स्मार्ट कार्ड जारी नहीं हो जाता, तब तक भी वे मुफ्त यात्रा का लाभ उठा सकेंगी. इसके लिए बस में मौजूद कंडक्टर को कोई वैध फोटो पहचान पत्र दिखाना होगा. पहचान सत्यापित होने के बाद यात्रियों को 'जीरो वैल्यू टिकट' जारी किया जाएगा, जिसके जरिए वे बिना किराया दिए यात्रा कर सकेंगी.
आदेश में कहा गया, महिलाओं के सशक्तिकरण और ट्रांसपोर्ट तक उनकी पहुंच को बढ़ावा देने के मकसद से पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य की सभी सरकारी बसों में महिलाओं के लिए फ्री परिवहन योजना को लागू करने का फैसला किया है.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।