होम बांग्लादेश में फिर हिंदू युवक की हत्या, मुस्लिम दोस्त की बंदूक से चली गोली; 15 दिनों में तीसरी वारदात से हड़कंप
बांग्लादेश में हिंदुओं और अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा और हत्याओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले 15 दिनों के भीतर एक और हिंदू युवक की हत्या का मामला सामने आया है।
ढाका/मयमनसिंह: बांग्लादेश में हिंदुओं और अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा और हत्याओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले 15 दिनों के भीतर एक और हिंदू युवक की हत्या का मामला सामने आया है। घटना सोमवार (29 दिसंबर, 2025) शाम की है, जहां मयमनसिंह जिले में एक फैक्ट्री के अंदर तैनात हिंदू सुरक्षाकर्मी बजेंद्र बिस्वास (42) की गोली लगने से मौत हो गई। गोली उनके ही मुस्लिम दोस्त और सहकर्मी नोमान मिया (29) की बंदूक से चली।
पुलिस और चश्मदीदों के मुताबिक, यह घटना भालुका उपजिला स्थित 'सुल्तान स्वेटर्स लिमिटेड' फैक्ट्री के अंसार बैरक में हुई।
यह घटना इसलिए भी संवेदनशील है क्योंकि यह उसी मयमनसिंह जिले में हुई है, जहां अभी कुछ दिन पहले एक नृशंस हत्या हुई थी। पिछले दो हफ्तों में यह हिंदू युवकों की हत्या का तीसरा मामला है:
बजेंद्र की मौत के बाद इलाके में तनाव फैलने की आशंका है। बांग्लादेश में पिछले एक साल में हिंदुओं पर हमलों में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है, जिससे वहां रहने वाले अल्पसंख्यक डरे हुए हैं। भारत में भी इन घटनाओं को लेकर लगातार नाराजगी जताई जा रही है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।