होम 2050 तक पूरी दुनिया हो जाएगी सनातनी! आचार्य प्रमोद कृष्णम का बड़ा दावा, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Nov 19, 2026 08:07 PM

2050 तक पूरी दुनिया हो जाएगी सनातनी! आचार्य प्रमोद कृष्णम का बड़ा दावा, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

प्यू रिसर्च सेंटर की रिपोर्ट में भारत की धार्मिक जनसांख्यिकी को लेकर भविष्य के कुछ अनुमान पेश किए गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2070 तक भारत में हिंदुओं की आबादी की हिस्सेदारी मौजूदा करीब 79 प्रतिशत से घटकर लगभग 76 प्रतिशत रह सकती है।

2050 तक पूरी दुनिया हो जाएगी सनातनी! आचार्य प्रमोद कृष्णम का बड़ा दावा, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

प्यू रिसर्च सेंटर की रिपोर्ट में भारत की धार्मिक जनसांख्यिकी को लेकर भविष्य के कुछ अनुमान पेश किए गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2070 तक भारत में हिंदुओं की आबादी की हिस्सेदारी मौजूदा करीब 79 प्रतिशत से घटकर लगभग 76 प्रतिशत रह सकती है। वहीं, मुस्लिम आबादी की हिस्सेदारी लगभग 15 प्रतिशत से बढ़कर 20 प्रतिशत तक पहुंचने का अनुमान जताया गया है। इन आंकड़ों पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने प्रतिक्रिया देते हुए दावा किया कि 2050 तक पूरी दुनिया सनातनी हो जाएगी।

2050 तक पूरा विश्व सनातन हो जाएगा- आचार्य प्रमोद कृष्णम

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने धार्मिक आबादी के आंकड़ों पर सवाल उठाते हुए कहा, ''हिंदुओं की आबादी कितनी है और मुसलमानों की आबादी कितनी है. यह सवाल ही नहीं है क्योंकि पूरी दुनिया सनातन है. दुनिया में जितने भी लोग हैं, वे सब सनातनी हैं. यह सनातन विश्व है और यह प्रकृति प्रदत्त है. दुनिया का सबसे बड़ा धर्म यदि कोई है, तो वह सनातन है. इसलिए आबादी किसी की भी बढ़े, बढ़ेगा तो सनातन ही.''

उन्होंने आगे दावा किया कि 2050 तक पूरी दुनिया सनातन हो जाएगी। भारत में हिंदुओं की आबादी की हिस्सेदारी कम होने की आशंका पर उन्होंने कहा, ''हिंदुओं की किसी भी समस्या के लिए मुसलमानों को दोष देना बेकार है. अगर हिंदुओं की आबादी घट रही है, तो इसमें मुसलमानों का क्या गुनाह है और मुसलमानों की क्या गलती है?''

वैसे भी हिंदू रहा कहां है- आचार्य प्रमोद कृष्णम

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने हिंदू समाज में जातिगत और सामाजिक विभाजन को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि आज हिंदू समाज अलग-अलग जातियों और वर्गों में बंट गया है। कोई अगड़ा है, कोई पिछड़ा है, कोई दलित है और कोई सवर्ण है। उन्होंने कहा कि जाट, ठाकुर, सैनी, कुशवाहा, ब्राह्मण, बनिया, पंजाबी और सिख जैसी अलग-अलग पहचान के बीच हिंदू एकता कमजोर होती जा रही है।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर यही स्थिति बनी रही, तो कुछ समय बाद हिंदू नाम की पहचान ढूंढने से भी नहीं मिलेगी।

आचार्य प्रमोद कृष्णम का राहुल गांधी और कांग्रेस पर हमला

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से भारतीय लोकतंत्र को बीमार बताए जाने वाले बयान पर भी आचार्य प्रमोद कृष्णम ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र बीमार नहीं है, बल्कि कांग्रेस पार्टी बीमार है और उसकी सबसे बड़ी बीमारी राहुल गांधी हैं।

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, ''राहुल गांधी कभी कहते हैं कि लोकतंत्र बीमार है, कभी कहते हैं लोकतंत्र कमजोर है, कभी कहते हैं लोकतंत्र मर गया है और कभी कहते हैं लोकतंत्र की हत्या हो रही है. लेकिन सच बात यह है कि लोकतंत्र बीमार नहीं है, लोकतंत्र स्वस्थ है और लोकतंत्र सशक्त है. बीमार तो कांग्रेस पार्टी है और उसकी सबसे बड़ी बीमारी खुद राहुल गांधी हैं.''

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)