होम दिग्विजय सिंह पर भड़की भाजपा, पाकिस्तान परस्त होने का लगाया आरोप

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Jun 12, 2021 08:35 PM

दिग्विजय सिंह पर भड़की भाजपा, पाकिस्तान परस्त होने का लगाया आरोप

दिग्विजय सिंह पर भड़की भाजपा, पाकिस्तान परस्त होने का लगाया आरोप

दिग्विजय सिंह पर भड़की भाजपा, पाकिस्तान परस्त होने का लगाया आरोप

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह के चैट एप क्लब हाउस पर सत्ता में आने पर जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद- 370 को लागू करने संबंधी बयान से शनिवार को दिनभर मध्य प्रदेश की सियासत गर्म रही। भाजपा नेताओं ने इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। ट्वीटर पर भाजपा के कई नेताओं ने बयान को देश के साथ गद्दारी करार दिया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस बयान को कांग्रेस की पाकिस्तानी मानसिकता वाला बताते हुए कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से जवाब मांगा है।

शिवराज ने ट्वीटर पर जारी वीडियो में कहा, जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। ये कांग्रेस ही थी, जिसने वहां अनुच्छेद-370 लगाने का पाप किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे हटाया। अब देश में दो विधान, दो निशान नहीं हैं। लेकिन, कांग्रेस अब फिर पाकिस्तान की भाषा बोल रही है। क्या कांग्रेस फिर अलगाववाद और आतंकवाद को प्रश्रय देगी।

देश से गद्दारी है दिग्विजय का बयान : सारंग

प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा, दिग्विजय का बयान देश से गद्दारी की श्रेणी में आता है। ऐसे लोगों को देश में रहने का हक नहीं है। पार्टी नेता के इस बयान पर कांग्रेस बैकफुट पर है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने कहा, यह दिग्विजय सिंह का व्यक्तिगत बयान है। पार्टी में इस संबंध में कोई बात नहीं हुई है। हालांकि भाजपा उनके पुराने वीडियो के आधार पर झूठ फैला रही है।

उधर, भाजपा के प्रवक्‍ता संबित पात्रा ने पूछा कि क्‍या कांग्रेस पार्टी का भी इस मुद्दे पर यही स्‍टेंड है? राहुल गांधी को जल्‍द ये स्‍पष्‍ट करना चाहिए। हालांकि, कांग्रेस की ओर से इस बारे में अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

भाजपा के सोशल मीडिया प्रमुख अमित मालवीय ने क्लब हाउस चैट का एक हिस्सा ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा- 'क्लब हाउस चैट में, राहुल गांधी के शीर्ष सहयोगी दिग्विजय सिंह एक पाकिस्तानी पत्रकार से कहते हैं कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो वे अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के फैसले पर पुनर्विचार करेंगे। सच में? यही तो पाकिस्तान चाहता है...।' नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने दिग्विजय सिंह को इस मुद्दे को उठाने के लिए शुक्रिया कहा है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)