होम हज यात्रा: इस साल भी बाहरी यात्रियों को इजाजत नहीं, स्थानीय 60 हजार लोग को ही मिलेगी अनुमति

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Jun 12, 2021 08:28 PM

हज यात्रा: इस साल भी बाहरी यात्रियों को इजाजत नहीं, स्थानीय 60 हजार लोग को ही मिलेगी अनुमति

हज यात्रा: इस साल भी बाहरी यात्रियों को इजाजत नहीं, स्थानीय 60 हजार लोग को ही मिलेगी अनुमति

हज यात्रा: इस साल भी बाहरी यात्रियों को इजाजत नहीं, स्थानीय 60 हजार लोग को ही मिलेगी अनुमति

सऊदी अरब ने कहा है कि कोरोना महामारी के कारण इस साल 60 हजार से अधिक लोगों को हज की अनुमति नहीं होगी। ये सभी लोग स्थानीय ही होंगे, जो हज कर सकेंगे। सऊदी सरकार द्वारा संचालित सऊदी प्रेस एजेंसी पर हज एवं उमरा मंत्रालय का हवाला देते हुए एक बयान में यह घोषणा की गई है।

मध्य जुलाई में शुरू होगा हज
बयान में कहा गया है कि इस साल हज जुलाई के मध्य में शुरू होगा। इसमें 18 से 65 वर्ष की आयु के लोग हिस्सा ले सकेंगे। मंत्रालय ने कहा कि हज यात्रियों के लिए टीका लगवाना अनिवार्य है। बयान में कहा गया है कि सऊदी अरब इस बात की पुष्टि करता है कि उसने हाजियों के स्वास्थ्य व सुरक्षा और उनके देशों की सुरक्षा के बारे में निरंतर विचार-विमर्श के बाद यह फैसला लिया है। पिछले साल एक हजार को ही चुना गया था
पिछले साल, सऊदी अरब में पहले से रह रहे लगभग एक हजार लोगों को ही हज के लिए चुना गया था। सामान्य हालात में विश्वभर से हर साल लगभग 20 लाख मुसलमान हज करते हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)