होम TMC में जाते ही खत्म हुआ मुकुल रॉय का डर, गृहमंत्रालय से सुरक्षा हटाने की गुजारिश

Alert Star Digital Team Jun 12, 2021 08:27 PM

TMC में जाते ही खत्म हुआ मुकुल रॉय का डर, गृहमंत्रालय से सुरक्षा हटाने की गुजारिश

TMC में जाते ही खत्म हुआ मुकुल रॉय का डर, गृहमंत्रालय से सुरक्षा हटाने की गुजारिश

TMC में जाते ही खत्म हुआ मुकुल रॉय का डर, गृहमंत्रालय से सुरक्षा हटाने की गुजारिश

भारतीय जनता पार्टी (BJP) को छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में वापसी करने वाले मुकुल रॉय को अब किसी तरह का खतरा नहीं रहा? जेड कैटिगरी की सिक्यॉरिटी प्राप्त मुकुल रॉय ने केंद्रीय बलों की सुरक्षा छोड़ने का फैसला किया है और इसके लिए केंद्रीय गृहमंत्रालय को लेटर लिखा है। सूत्रों ने बताया कि उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्रालय से कहा है कि उनकी सुरक्षा वापस ले ली जाए। हालांकि, गृहमंत्रालय की ओर से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

तृणमूल कांग्रेस में वापसी के 24 घंटे के भीतर ही मुकुल रॉय ने यह फैसला लिया है। भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहते हुए मुकुल रॉय को पहले केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की Y+ सिक्यॉरिटी दी गई थी, जबकि चुनाव में राजनीतिक हिंसा की संभावना और खतरे को देखते हुए उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। इसी साल मार्च में उन्हें Z कैटेगरी की सुरक्षा दी गई थी।Z कैटिगरी की सुरक्षा के तहत 24 से 30 हथियारबंद कर्मी तैनात होते हैं, जो अलग-अलग पाली में काम करते हैं। रॉय नवंबर 2017 में तृणमूल कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे। बताया जा रहा है कि बीजेपी में शुवेंदु अधिकारी का कद बढ़ने से वह नाराज थे और इसलिए टीएमसी में लौटने का फैसला किया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)