पलटूराम का कोई भरोसा नहीं है,कभी टीके को लेकर भ्रम फैलाते हैं कभी चाचा पिता से लड़ते हैं:सुरेश खन्ना
पलटूराम का कोई भरोसा नहीं है,कभी टीके को लेकर भ्रम फैलाते हैं कभी चाचा पिता से लड़ते हैं:सुरेश खन्ना
लखनऊ। प्रदेश के वित्त, संसदीय कार्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने समाजवादी पार्टी के मुखिया पर हमला बोलते हुए बिना नाम लिए कहा कि पलटूराम का कोई भरोसा नहीं है, वह कभी टीके को लेकर भ्रम फैलाते हैं, तो कभी समाजवादी संघर्ष के नेताओं को भी गद्दार बता देते हैं। चाटुकारों से घिरे ऐसे नेता किसी भी हद तक जा सकते हैं, न वह अपने परिवार के सगे हैं और न ही अपनी पार्टी और प्रदेश के। वह बस पद-भिक्षा के लिए जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन ये जनता है, सब जानती है।
यह बातें उन्होंने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहीं। उन्होंने सपा मुखिया पर हमला करते हुए कहा कि पांच साल में प्रदेश को सिवाय लूटने के कुछ नहीं किया, प्रदेश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पिछड़ा प्रदेश के रूप में पहचान दिलाई. पूरा कार्यकाल गुंडई और भ्रष्टाचार में बिता दिया, जिसने अपने पिता और चाचा को धोखा दिया, वह आज विकास और रोजगार की बात कर रहा है. आज भी लोग सपा कार्यकाल में हुई गुंडई, भ्रष्टाचार और अत्याचार को भूले नहीं हैं. सपा सरकार में लोगों के घर और प्लॉट सुरक्षित नहीं थे. उनके घरों और प्लॉटों को जबरन कब्जा कर लिया जा रहा था, जिस कारण लोगों ने ही यह नारा दिया था कि “सपा का नारा है, खाली प्लॉट हमारा है”। उन्होंने कहा कि कोविड प्रबंधन को लेकर यूपी मॉडल की सराहना विश्व स्तर पर हो रही है. यूपी में जितने कुल एक्टिव केस हैं, उससे ज्यादा रोजाना नए केस दूसरे राज्यों में आ रहे हैं. देश में सबसे अधिक जांच करने वाला इकलौता राज्य यूपी है. देश में 50 लाख से ज्यादा युवाओं का टीकाकरण अकेले यूपी ने किया है।
Tags :
Alert Star Digital Team
एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -