होम उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर 80 दिन बाद 28 जून से खुलेगा, ऑनलाइन पंजीयन के साथ टेस्ट भी जरूरी

समाचारखेल Alert Star Digital Team Jun 12, 2021 08:31 PM

उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर 80 दिन बाद 28 जून से खुलेगा, ऑनलाइन पंजीयन के साथ टेस्ट भी जरूरी

उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर 80 दिन बाद 28 जून से खुलेगा, ऑनलाइन पंजीयन के साथ टेस्ट भी जरूरी

उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर 80 दिन बाद 28 जून से खुलेगा, ऑनलाइन पंजीयन के साथ टेस्ट भी जरूरी

मध्य प्रदेश के उज्जैन में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार कमी आने के बाद प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर को 80 दिन बाद 28 जून से श्रद्धालुओं के लिए फिर से खोलने का निर्णय लिया गया है।

महाकालेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति के एक सदस्य ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर के कारण मंदिर को इस साल नौ अप्रैल से जनता के लिए बंद कर दिया गया था। महामारी के चलते मंदिर को दूसरी बार बंद करना पड़ा था।

मंदिर के सहायक प्रशासक आर. के. तिवारी ने बताया कि उज्जैन जिला आपदा प्रबंधन समिति की शुक्रवार की बैठक में मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए फिर से खोलने का निर्णय लिया गया। मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा एक सप्ताह के अंदर इसकी रूपरेखा तय की जाएगी। मंदिर में प्रवेश करने वाले लोगों को कोविड-19 के दिशा निर्देशों के तहत सभी सुरक्षा नियमों का पालन करना होगा।

तत्काल मौके पर जांच की व्यवस्था होगी
उन्होंने बताया कि भक्तों को मंदिर में प्रवेश करने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराना होता है। पंजीकरण के साथ श्रद्धालुओं को टीकाकरण प्रमाणपत्र समेत कोविड-19 की जांच रिपोर्ट देनी होगी, जिसमें संक्रमण की पुष्टि नहीं हो। तिवारी ने बताया कि जो श्रद्धालु अपनी जांच रिपोर्ट नहीं ला सकते हैं उनकी तुरंत जांच करने के लिए यहां एक केन्द्र स्थापित किया जाएगा।

देश में भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में उज्जैन का महाकालेश्वर मंदिर भी एक है। यहां हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। उज्जैन में शुक्रवार को कोविड-19 के आठ नए मामले आए जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18,843 हो गई है, जबकि 171 लोगों की मौत हो चुकी है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)