होम विश्व बैंक का अनुमान: 2021 में 8.3 फीसदी की दर से बढ़ेगी भारतीय अर्थव्यवस्था

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jun 8, 2021 08:48 PM

विश्व बैंक का अनुमान: 2021 में 8.3 फीसदी की दर से बढ़ेगी भारतीय अर्थव्यवस्था

विश्व बैंक का अनुमान: 2021 में 8.3 फीसदी की दर से बढ़ेगी भारतीय अर्थव्यवस्था

विश्व बैंक का अनुमान: 2021 में 8.3 फीसदी की दर से बढ़ेगी भारतीय अर्थव्यवस्था

विश्व बैंक ने मंगलवार को साल 2021 में भारतीय अर्थव्यवस्था में 8.3 फीसदी की दर से वृद्धि होने का अनुमान जताया। वहीं, साल 2022 में उसने यह दर 7.5 फीसदी रहने का अनुमान व्यक्त किया। विश्व बैंक ने कहा कि भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने वित्त वर्ष 2020-21 की दूसरी छमाही में गतिविधियों में आई तेजी को कमजोर किया है।

इसने कहा, महामारी की शुरुआत के बाद से किसी भी देश में सबसे बड़े प्रकोप से भारत के पटरी पर लौटने में बाधा आ रही है। साल 2020 में, भारत की अर्थव्यवस्था में 7.3 फीसदी की कमी आई थी। जबकि 2019 में इसमें चार फीसदी की वृद्धि हुई थी। विश्व बैंक ने 2023 में, भारतीय अर्थव्यवस्था के 6.5 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद जताई है।

क्रिसिल ने वृद्धि अनुमान घटाकर 9.5 फीसदी किया कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के चलते घरेलू खपत और निवेश प्रभावित होने के कारण क्रेडिट रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने सोमवार को वित्त वर्ष 2021-22 के लिए भारत की वृद्धि दर के अनुमान को 11 फीसदी से घटाकर 9.5 फीसदी कर दिया था। क्रिसिल के अर्थशास्त्रियों ने अपने पूर्वानुमानों में कटौती करते हुए कहा कि वृद्धि के दो वाहकों- निजी खपत और निवेश, पर दूसरी लहर का प्रकोप एकदम स्पष्ट है, जिसके चलते ये संशोधन किए गए हैं। रेटिंग एजेंसी ने अपनी टिप्पणी में कहा कि संक्रमण के दैनिक मामलों में ऊपरी स्तर से गिरावट आई है, लेकिन राज्यों को प्रतिबंध हटाते समय सावधान रहना चाहिए, क्योंकि एक और लहर आने की आशंका बनी हुई है। धीमी गति से हो रहे टीकाकरण के चलते यह आशंका और भी बढ़ गई है। क्रिसिल ने कहा कि कोविड-19 से संबंधित प्रतिबंध कुछ हद तक जारी रहेंगे और कम से कम अगस्त तक किसी न किसी रूप में गतिशीलता प्रभावित होगी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)