होम श्री पारस अस्पताल में 22 लोगों की मौत पर बोले अखिलेश- खुद पर FIR दर्ज करे UP सरकार
श्री पारस अस्पताल में 22 लोगों की मौत पर बोले अखिलेश- खुद पर FIR दर्ज करे UP सरकार
आगरा के श्री पारस अस्पताल में हुए हादसे पर समाजवादी पार्टी के नेता और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राज्य सरकार को घेरा है. उन्होंने इस घटना को दुखद बताते हुए यूपी की बीजेपी सरकार को नसीहत दी है कि सरकार अपने खिलाफ खुद एफआईआर करे. अखिलेश यादव ने इस हादसे को चिकित्सा व्यवस्था पर बड़ा धब्बा बताया है.
उन्होंने ट्वीट के जरिए कहा कि शासन और प्रशासन द्वारा इस मामले को दबाना घोर आपराधिक कृत्य है. इससे पहले कांग्रेस ने भी योगी सरकार को हादसे पर घेरा है. दरअसल आगरा के श्री पारस अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के मॉक ड्रिल के दौरान 22 लोगों की मौत का दावा किया जा रहा है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।