होम पहलवान सुशील कुमार का नहीं भर रहा जेल के खाने से पेट

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Jun 8, 2021 08:42 PM

पहलवान सुशील कुमार का नहीं भर रहा जेल के खाने से पेट

पहलवान सुशील कुमार का नहीं भर रहा जेल के खाने से पेट

पहलवान सुशील कुमार का नहीं भर रहा जेल के खाने से पेट

नई दिल्ली, जून 08: ओलंपिक में दो मेडल लाने वाले एकमात्र भारतीय पहलवान सुशील कुमार दिनों जेल की हवा खा रहे हैं। साथी पहलवान सागर धनकड़ हत्या मामले में गिरफ्तार सुशील ने आगामी टोक्यो ओलंपिक के लिए प्रोटीन सप्लीमेंट, एक्सरसाइ बैंड और एक स्पेशल डाइट की मांग की है। पहलवान सुशील ने रोहिणी कोर्ट में प्रोटीन डाइट की मांग की अर्जी लगाते हुए बताया कि उसको जेल का खाना नाकाफी है।

दरअसल, मंडोली जेल में बंद सुशील कुमार अपनी सेहत को लेकर काफी चिंतित नजर आ रहे हैं, जिसके बाद अपने अनुरोध के साथ दिल्ली की अदालत का दरवाजा खटखटाया है। इस अर्जी पर कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई हुई थी, लेकिन फैसला कल यानी बुधवार (08 जून ) को सुनाया जाएगा। जानकारी के मुताबिक जेल में मिलने वाले खाने से सुशील कुमार का पेट नहीं भरता है।

जेल में सुशील को 8 रोटियां, दो कप चाय और चार बिस्कुट के अलावा दाल और कुछ सब्जियां खाने के लिए दी जाती है, जिसको पहलवान ने कम बताया है। वहीं अब कोर्ट में दाखिल अपनी अर्जी में उन्होंने स्पेशल डाइट की मांग की है। इस लिस्ट में प्रोटीन, ओमेगा 3 कैप्सूल, जोइंटमेंट कैप्सूल, प्री वर्कआउट सी 4, मल्टीविटामिन जीएनसी और एक्सरसाइद बैंड जैसी चीजें हैं।

वहीं अगर कोर्ट उनकी इस अनुरोध को मान लेता है तो सुशील कुमार की डाइट में बदलाव किया जा सकता है वरना उन्हें वही खाना मिलेगा जो जेल में अन्य कैदियों को दिया जा रहा है। बता दें कि पहलवान सुशील कुमार इस साल टोक्यो ओलिंपिक की तैयारी कर रहा थे, हालांकि उन्होंने अभी क्वालीफाई नहीं किया है।चैंपियन पहलवान को दिल्ली पुलिस ने 23 मई को राष्ट्रीय राजधानी के छत्रसाल स्टेडियम में अपने जूनियर पहलवान सागर धनखड़ की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया था। सुशील कुमार गिरफ्तारी से पहले करीब तीन हफ्ते से फरार चल रहा था। पहलवान को दिल्ली की मंडोली जेल में अलग सेल में रखा गया है। सुरक्षा कारणों से चलके उन्हें किसी से मिलने भी नहीं दिया जा रहा है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)