होम केरल कांग्रेस में बड़ा बदलाव, प्रदेश अध्यक्ष हटाए गए, इस नेता के हाथों में सौंपी गई कमान

समाचारखेल Alert Star Digital Team Jun 8, 2021 08:38 PM

केरल कांग्रेस में बड़ा बदलाव, प्रदेश अध्यक्ष हटाए गए, इस नेता के हाथों में सौंपी गई कमान

केरल कांग्रेस में बड़ा बदलाव, प्रदेश अध्यक्ष हटाए गए, इस नेता के हाथों में सौंपी गई कमान

केरल कांग्रेस में बड़ा बदलाव, प्रदेश अध्यक्ष हटाए गए, इस नेता के हाथों में सौंपी गई कमान

नई दिल्ली: कांग्रेस ने केरल विधानसभा चुनाव में हार के बाद प्रदेश संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए मंगलवार को सांसद के. सुधाकरन को पार्टी की राज्य इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया. पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सुधाकरन को अध्यक्ष नियुक्त करने के साथ ही सांसद कोडिकुनिल सुरेश, विधायक पी टी थॉमस और टी सिद्दीक को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है.

मुल्लापल्ली रामचंद्रन को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद और के.वी. थॉमस को कार्यकारी अध्यक्ष पद से मुक्त किया गया है. कांग्रेस ने हालिया विधानसभा चुनाव में हार के बाद केरल इकाई के संगठन में ये बड़ा बदलाव किया है.

 

केरल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के नेतृत्व वाले मोर्चे यूडीएफ को हार का सामना करना पड़ा और मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की अगुवाई में वाम मोर्चे एलडीएफ ने शानदार जीत हासिल की और हर पांच साल में सत्ता परिवर्तन की चार दशकों से चली आ रही परिपाटी को तोड़ दिया.

 

सुधाकरन लोकसभा में दूसरी बार कन्नूर संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. वह चार बार विधायक रहे हैं और 2001-2004 के दौरान ए के एंटनी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं. तेजतर्रार नेता और मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के मुखर आलोचक 73 वर्षीय सुधाकरन को वामदलों के मजबूत गढ़ कन्नूर में कांग्रेस का चेहरा माना जाता है. तीखे बयानों और निडर व्यक्तित्व के कारण उत्तर केरल में खासकर कन्नूर में उनका अच्छा खासा जनाधार है.

 

केरल में विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ एलडीएफ से हार और महज 41 सीटें मिलने के बाद कांग्रेस की प्रदेश ईकाई के नेतृत्व में बदलाव की चर्चा चल रही थी. पिछले महीने वीडी सतीशन को जब विधायक दल का नेता चुना गया तो यह लगभग स्पष्ट हो चुका था कि केपीसीसी प्रमुख पद पर बदलाव होगा.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)