होम यूपी के 75 जिलों से हटा कोरोना कर्फ्यू, शनिवार और रविवार को जारी रहेगा वीकेंड लॉकडाउन

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Jun 8, 2021 08:37 PM

यूपी के 75 जिलों से हटा कोरोना कर्फ्यू, शनिवार और रविवार को जारी रहेगा वीकेंड लॉकडाउन

यूपी के 75 जिलों से हटा कोरोना कर्फ्यू, शनिवार और रविवार को जारी रहेगा वीकेंड लॉकडाउन

यूपी के 75 जिलों से हटा कोरोना कर्फ्यू, शनिवार और रविवार को जारी रहेगा वीकेंड लॉकडाउन

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले बुधवार से अनलॉक हो जाएंगे. यानी जिलों में जो कोरोना कर्फ्यू लागू किया गया था वो खत्म हो जाएगा. प्रदेश के 72 जिलों में कोरोना कर्फ्यू पहले ही हट चुका था लेकिन लखनऊ, मेरठ और गोरखपुर में मामले 600 से ज्यादा थे इसलिए यहां पर अभी कोरोना कर्फ्यू जारी था. लेकिन, आज टीम 9 की बैठक में जब आंकड़े कम हुए तो मुख्यमंत्री ने इन 3 जिलों में भी कोरोना कर्फ्यू हटाने के निर्देश जारी किए.

 

लग जाएगा कोरोना कर्फ्यू
जो निर्देश अभी तक सरकार की ओर से जारी किए गए हैं उसके मुताबिक अगर किसी भी जिले में सक्रिय मामले 600 से बढ़ जाते हैं तो वहां पर जिलाधिकारी कोरोना कर्फ्यू को दोबारा लागू कर सकते हैं. ऐसे में ये हमारी आपकी जिम्मेदारी है कि हम कोरोना के प्रति लापरवाही ना बरतें. वरना अगर केस बढ़ेंगे तो एक बार फिर से कोरोना कर्फ्यू जिलों में लग सकता है.

 

75 जिलों में लगाया गया कोरोना कर्फ्यू
उत्तर प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर में जब मामले तेजी से बढ़ने लगे तब सरकार ने 2 मई यानी पंचायत चुनाव की मतगणना के बाद प्रदेश के सभी 75 जिलों में कोरोना कर्फ्यू लगा दिया था. जिसे एक साथ लागू ना करके हफ्ते-हफ्ते भर के लिए आगे बढ़ाया जाता रहा. और जब मामलों में कमी आने लगी तो सरकार ने नई गाइडलाइन जारी करते हुए 600 से कम सक्रिय मामले वाले जिलों में इस कोरोना कर्फ्यू को हटाने के निर्देश जारी किए थे.

 

वीकेंड लॉकडाउन अभी जारी रहेगा
मंगलवार तक प्रदेश के 72 जिलों में कोरोना कर्फ्यू पहले से ही हट चुका था और मंगलवार को टीम 9 कि जब बैठक हुई तब लखनऊ गोरखपुर और मेरठ जिन 3 जिलों में कोरोना कर्फ्यू जारी था, वहां भी 600 से कम केस होने के चलते मुख्यमंत्री ने इन जिलों में भी कोरोना कर्फ्यू हटाने के निर्देश अधिकारियों को दिए. हालांकि पूरे प्रदेश में शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे तक का नाइट कर्फ्यू जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं, इसके अलावा शनिवार और रविवार को लगने वाला वीकेंड लॉकडाउन अभी जारी रहेगा.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)