होम पीएम मोदी से कल मिलेंगे महाराष्ट्र के CM उद्धव ठाकरे, कोरोना वायरस के हालात पर हो सकती है चर्चा
पीएम मोदी से कल मिलेंगे महाराष्ट्र के CM उद्धव ठाकरे, कोरोना वायरस के हालात पर हो सकती है चर्चा
नई दिल्ली. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे मंगलवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे, जिसका मकसद राज्य में कोरोना वायरस के हालात पर जोर देना होगा. इन दोनों नेताओं के बीच आखिरी बातचीत बीते मई माह में हुई थी, जब पीएम मोदी ने उद्धव ठाकरे सहित तीन अन्य राज्यों के नेताओं को मिलने के लिए बुलाया था.
महाराष्ट्र के गृह मंत्री ने भी इस बाबत जानकारी दी है. उन्होंने कहा, 'प्रधानमंत्री ने समय दिया है. कल महाराष्ट्र सरकार का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में दिल्ली जा रहा है. इसमें उप मुख्यमंत्री, समिति के अध्यक्ष, मुख्य सचिव जाने वाले हैं. मराठा और ओबीसी आरक्षण, तूफान से हुए नुकसान के मदद के बारे में जिक्र करेंगे.'
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामले पिछले कुछ दिनों से कम हुए हैं. यहां रविवार को कोविड-19 से 233 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर एक लाख के पार हो गई थी. राज्य में संक्रमण से अब तक 1,00,130 लोगों की जान गई है. राज्य में कोविड-19 के 12,557 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 58,31,781 हो गई.
स्वास्थ्य विभाग ने एक बयान में बताया कि दिन में 14,433 मरीजों के संक्रमण मुक्त होने के बाद कुल स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 55,43,267 हो गई. महाराष्ट्र में स्वस्थ होने की दर 95.05 फ़ीसदी और मृत्यु दर 1.72 फीसदी है. राज्य में 1,85,527 मरीज़ों का उपचार चल रहा है.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।