होम कोरोना में इस तरह बढ़ाएं बच्चों की इम्यूनिटी, डाइट में शामिल करें ये चीजें

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Jun 5, 2021 10:08 PM

कोरोना में इस तरह बढ़ाएं बच्चों की इम्यूनिटी, डाइट में शामिल करें ये चीजें

कोरोना में इस तरह बढ़ाएं बच्चों की इम्यूनिटी, डाइट में शामिल करें ये चीजें

कोरोना में इस तरह बढ़ाएं बच्चों की इम्यूनिटी, डाइट में शामिल करें ये चीजें

कोरोना (Corona) में बच्चों की इम्यूनिटी को मजबूत रखना भी बहुत जरूरी है. ऐसे में आपको बच्चों की डाइट में फल और सब्जियां जरूर शामिल करनी चाहिए. बच्चों की इम्यूनिटी (Kids immunity) बूस्ट करने के लिए आप इस तरह उनका डाइट प्लान तैयार कर सकते हैं.

कोरोना वायरस या फिर बदलते मौसम में होने वाली बीमारियों से बच्चों को बचाना बहुत जरूरी है. छोटे बच्चों की इम्यूनिटी ( Immunity) काफी कमजोर होती है, ऐसे में किसी भी वायरस का संक्रमण उन्हें प्रभावित कर सकता है. वहीं कोरोना वायरस ( Coronavirus) की तीसरी लहर आने की बात भी की जा रही है, जिसे सभी के लिए काफी खतरनाक बताया जा रहा है. ऐसे में बच्चों का भी खास ख्याल रखने की जरूरत है. आप अपने बच्चों की डाइट (Diet) में ऐसी चीजें शामिल कर सकते हैं जिससे बच्चों की इम्यूनिटी स्ट्रांग हो जाएगी.

 

सीजनल फल-सब्जी- बच्चों की इम्यूनिटी उनके खान-पान से बढ़ाने की कोशिश करें. बच्चों के खाने में सीजनल फल और सब्ज़ियां शामिल करनी चाहिए. इससे उनकी इम्यूनिटी और स्ट्रांग होगी. गर्मी में आप आम, अमरूद, आंवला, ब्रोकली और कटहल जैसी चीजें खिला सकते हैं. इन फूड्स से बच्चों की इम्यूनिटी स्ट्रांग होती है और ग्रोथ भी अच्छी होती है.

 

मुरब्बा-अचार-चटनी- बच्चों को सॉस और जैम काफी पसंद होते हैं. ऐसे में आप बच्चों की इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए आंवला, नींबू, करौंदा की चटनी दे सकते हैं. आप इन चीजों से बने मुरब्बा, अचार और जैम भी खिला सकते हैं. इनका खट्टा-मीठा स्वाद बच्चों को काफी पसंद आएगा और एनर्जी भी मिलेगी.

 

हेल्दी ब्रेकफास्ट दें- बच्चों को नाश्ते में मैगी, पास्ता, बर्गर देने की बजाय उन्हें घर का बना कुछ अच्छा खाना खिलाएं. आप बच्चों को घी और गुड़ के साथ रोटी, हलवा, बेसन और राजगीरा के लड्डू खाने को दे सकते हैं. शाम को शरीर में कॉर्टिसोल हार्मोन्स का लेवल कम होता है. आप बच्चों को ताकत देने के लिए इस तरह का खाना दे सकते हैं.

 

खाने में दाल-चावल भी शामिल करें- बच्चों के हर मील को आपको अच्छी तरह प्लान करने की जरूरत है. आपको रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए और एनर्जी देने के लिए खाने में दाल- चावल भी शामिल करने चाहिए. बच्चों को दही और सेंधा नमक डालकर चावल खाने को दें. साथ ही दाल और घी के साथ भी चावल खाने के लिए दें. चावल विटामिन बी का भी बेहतर सोर्स और इसमें अमीनो एसिड भी पाया जाता है. इससे बच्चों में चिड़चिड़ापन भी दूर होता है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)