होम दूसरी लहर में अब कम पड़ा संक्रमण, 58 दिनों बाद एक दिन में सर्वाधिक कम मामले
दूसरी लहर में अब कम पड़ा संक्रमण, 58 दिनों बाद एक दिन में सर्वाधिक कम मामले
देश में कोरोना वायरस के चलते प्रतिदिन होने वाली मौतें कम हो रही हैं, लेकिन मामलों की तुलना में उनमें ज्यादा कमी नहीं आ रही जो चिंता का कारण बनी हुई है। कोरोना महामारी की दूसरी लहर में नए मामलों में तेज गिरावट जारी है। पिछले एक हफ्ते के दौरान संक्रमण के मामलों में 32 फीसद और मृतकों की संख्या में 19 फीसद की गिरावट दर्ज की गई है। 58 दिन बाद पिछले 24 घंटे में सबसे कम 1,20,529 नए मामले पाए गए हैं। इससे पहले सात अप्रैल को 1,26,789 मामले सामने आए थे। वर्ल्डोमीटर के आंकड़ों के मुताबिक पिछले सात दिन के दौरान दुनिया भर में नए मामलों में 15 फीसद और मौतों की संख्या में 11 फीसद की कमी आई है। पिछले सात दिनों में देश में कुल 9,74,404 मामले मिले और 21,717 मौतें हुईं। जबकि उसके पहले के सात दिनों में 14,34,362 मामले पाए गए थे और 26,876 मौतें हुईं थीं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक कोरोना महामारी से होने वाली मौतों का आंकड़ा महाराष्ट्र में एक लाख के करीब पहुंच गया है। राज्य में प्रतिदिन होने वाली मौतों की संख्या भी सबसे ज्यादा बनी हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान देश में हुईं कुल 3,380 मौतों में से अकेले महाराष्ट्र से ही 1,377 मौतें हैं। इसके बाद तमिलनाडु में 463, कर्नाटक में 364, उत्तर प्रदेश में 136, केरल में 135 और बंगाल में 113 और लोगों की जान गई है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।