होम बिहार को केंद्र से नहीं मिल रही मदद!

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team May 11, 2021 07:55 PM

बिहार को केंद्र से नहीं मिल रही मदद!

बिहार को केंद्र से नहीं मिल रही मदद!

बिहार को केंद्र से नहीं मिल रही मदद!

पटना: बिहार में कोरोना से उत्पन्न स्थिति के बीच विपक्ष लगातार ये आरोप लगाता रहा है कि बिहार को केंद्रीय स्तर से अपेक्षाकृत सहयोग नहीं मिल रहा. बार-बार नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कहते रहे हैं कि केंद्र बिहार के साथ सौतेला व्यवहार कर रही और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और यहां के सांसद जो केंद्रीय मंत्री भी हैं, वो ऐसा होने दे रहे हैं. लेकिन अब विपक्ष के साथ ही सत्ता पक्ष के नेताओं ने भी केंद्र पर भेदभाव करने का आरोप लगाया है.

 

मांझी ने ट्वीट कर कही ये बात

 

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने मंगलवार की शाम एक ऐसा ट्वीट किया, जिसने सूबे के सियासी पारा और चढ़ा दिया है. उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा, " कई योजनाओं में केन्द्र के हिस्से का पैसा बिहार को नहीं मिल रहा, जिससे सूबे का विकास प्रभावित हो रहा है. मैं धन्यवाद देता हूं नीतीश कुमार को कि बिना केन्द्रीय मदद के आपने आपदा की इस घड़ी में शिक्षकों का वेतन दिया. साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के लिए डॉक्टरों की नियुक्ति कर रहें हैं."

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)