होम Corona को लेकर CWC ने जताई चिंता, कहा- अपनी गलतियां स्वीकारें प्रधानमंत्री मोदी...
Corona को लेकर CWC ने जताई चिंता, कहा- अपनी गलतियां स्वीकारें प्रधानमंत्री मोदी...
सोमवार, 10 मई 2021 (21:13 IST) नई दिल्ली। कांग्रेस की शीर्ष नीति निर्धारण इकाई कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) ने देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) की गंभीर स्थिति पर चिंता प्रकट करते हुए सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपनी गलतियां स्वीकार करना चाहिए और इस महामारी से लड़ने के लिए पूरी तरह समर्पित होना चाहिए।
सीडब्ल्यूसी की डिजिटल बैठक में पारित प्रस्ताव में यह आरोप भी लगाया गया है कि केंद्र सरकार ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ लिया तथा टीकाकरण एवं दूसरे कदमों का पूरा उत्तरदायित्व राज्यों पर छोड़ दिया।
प्रस्ताव में कहा गया है, यह स्थिति मोदी सरकार की नाकामी का सबूत है। ये इस बात का भी सबूत है कि मोदी सरकार ने लगातार वैज्ञानिक सोच और वैज्ञानिकों की सलाह पर काम करने से इंकार किया। कांग्रेस कार्य समिति ने मोदी सरकार की टीकाकरण नीति को त्रुटिपूर्ण करार देते हुए कहा कि राज्यों को टीके की आपूर्ति नहीं हो रही है और तीन-तीन कीमतों के चलते उसकी नीति में भेदभाव दिखाई देता है।
प्रस्ताव में दावा किया गया है, 18 से 44 साल आयु वर्ग की भारत की युवा आबादी को कोरोना निरोधक टीका लगाने की जिम्मेदारी से भारत सरकार ने अपना पल्ला झाड़ लिया है और इसका सारा आर्थिक बोझ प्रांतों के ऊपर जबरन लाद दिया है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।