होम CSK के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी फिर हुए कोरोना पॉजिटिव,

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team May 11, 2021 07:52 PM

CSK के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी फिर हुए कोरोना पॉजिटिव,

CSK के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी फिर हुए कोरोना पॉजिटिव,

CSK के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी फिर हुए कोरोना पॉजिटिव,

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर माइकल हसी की कोरोना रिपोर्ट फिर पॉजिटीव आई है. यानी अभी उन्हें कुछ दिन और भारत में ही रहना होगा और ऑस्ट्रेलिया लौटने के लिये इंतजार करना होगा. शुक्रवार को हसी की रिपोर्ट निगेटिव आई और ऐसा प्रतीत हुआ कि तेजी से रिकवरी हुई है. लेकिन अब उनकी रिपोर्ट पॉजिटीव आने के बाद फिलहाल उनका इलाज जारी है.

 

बता दें कि हसी चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजी कोच हैं. सीएसके के बॉलिंग कोच लक्ष्मीपति बालाजी और हसी कोविड-19 टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए थे. इसके बाद उन्हें एयर एंबुलेंस के जरिये चेन्नई पहुंचाया गया था. बता दें कि आईपीएल 2021 के बायो बबल में कोरोना वायरस से संक्रमित मामले सामने आने के बाद उसे स्थगित कर दिया गया.

 

माइकल हसी में थे हल्के लक्षण
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स एसोसिएशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टोड ग्रीनबर्ग ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो के हवाले से कहा कि वह अपने होटल के कमरे में आइसोलेशन में हैं. उनकी अच्छी देख-रेख की जा रही है. हमने माइक से बात की है. उनके अंदर काफी हल्की लक्षण हैं.

 

4 मई को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आईपीएल 2021 को स्थगित करने का निर्णय लिया. कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम सबसे अधिक वायरस से प्रभावित हई. केकेआर के वरुण चक्रवर्ती और संदीप वॉरियर के बाद, प्रिसिद्द कृष्णा और टिम सेफर्ट की भी COVID -19 रिपोर्ट पॉजिटीव आई. माइकल हसी और टिम सीफर्ट का इस वक्त चेन्नई में इलाज किया जा रहा है.

 

भारतीय बोर्ड वर्तमान में टूर्नामेंट के बाकी हिस्सों को पूरा करने के लिए एक विंडो की तलाश कर रहा है. बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली पहले ही कह चुके हैं कि भारत में आईपीएल के शेष मैचों की मेजबानी करना एक कठिन काम होगा.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)