होम कोरोना की दूसरी लहर के बावजूद अप्रैल में विलय अधिग्रहण सहित सौदों की संख्या रिकॉर्ड स्तर पर रही

समाचारदेश Alert Star Digital Team May 11, 2021 07:44 PM

कोरोना की दूसरी लहर के बावजूद अप्रैल में विलय अधिग्रहण सहित सौदों की संख्या रिकॉर्ड स्तर पर रही

कोरोना की दूसरी लहर के बावजूद अप्रैल में विलय अधिग्रहण सहित सौदों की संख्या रिकॉर्ड स्तर पर रही

कोरोना की दूसरी लहर के बावजूद अप्रैल में विलय अधिग्रहण सहित सौदों की संख्या रिकॉर्ड स्तर पर रही

नई दिल्ली। देश में कोविड-19 महामारी के बावजूद निजी इक्विटी निवेश और विलय तथा अधिग्रहण समेत सौदों की संख्या अप्रैल में बढ़कर 161 पर पहुंच गयी जो एक दशक का उच्चतम स्तर है। परामर्श कंपनी ग्रांट थोर्नटन की मंगलवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार अप्रैल में कुल सौदों का मूल्य 13 अरब डॉलर रहा। इसमें घरेलू विलय एवं अधिग्रहण के सौदों की संख्या 30 से अधिक रही जबकि इनका मूल्य 5 अरब डॉलर रहा। देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर में संक्रमण तेजी से फैला और संक्रमितों की संख्या प्रतिदिन 4 लाख से ऊपर तक निकल गयी जबकि मृतकों की संख्या भी 4,000 से ऊपर तक चली गयी है। महामारी को काबू में लाने के लिये 20 राज्यों में स्थानीय स्तर पर 'लॉकडाउन' का आर्थिक गतिविधियों पर असर पड़ा है।

ग्रांट थोर्नटन के भागीदार प्रशांत मेहरा ने कहा, ''महामारी की दूसरी लहर से आर्थिक पुनरूद्धार की मौजूदा गति के प्रभावित होने का जोखिम बना हुआ है, लेकिन आर्थिक गतिविधियों के मौजूदा स्तर को देखने से यह नहीं लगता कि स्थानीय स्तर पर 'लॉकडाउन' से इस पर उल्लेखनीय रूप से प्रभाव पड़ा है।'' उन्होंने कहा कि देश में कोविड-19 महामारी तेजी से बढ़ने के साथ सौदों की संख्या भी रिकार्ड स्तर पर पहुंची है। लेकिन यह पहली लहर और दूसरी लहर के बीच की समय अवधि के महत्व को भी दर्शाता है, जिसने कई राजकोषीय और आर्थिक प्रोत्साहन देखे और अवसर सृजित किये। मेहरा ने कहा कि आने वाले महीनों में वैश्विक अर्थव्यवस्थायें वायरस के नए प्रकारों से किस प्रकार से निपटती हैं, इसको लेकर विदेशी निवेशकों के साथ सौदा गतिविधियों के बारे में अनिश्चितता की आशंका है।

रिपोर्ट के अनुसार इस साल अप्रैल में सौदों की संख्या 161 रही जो पिछले साल के इसी माह के मुकाबले दोगुने से अधिक है जबकि मूल्य के हिसाब से यह 50 प्रतिशत ज्यादा है। पिछले साल कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिये मार्च के अंतिम सप्ताह से पूरे देश में 'लॉकडाउन' लगाया गया था। इस साल मार्च की तुलना में जहां सौदों की संख्या 18 प्रतिशत अधिक है वहीं सौदों के मूल्य में 174 प्रतिशत का उछाल है। इन सौदों में अप्रैल महीने में विलय एवं अधिग्रहण के 5.5 अरब डॉलर मूल्य के 42 सौदे हुए। इस खंड में सौदों की संख्या दोगुनी से अधिक रही। लेकिन मूल्य के हिसाब से 30 प्रतिशत कम है। इसका कारण पिछले साल फेसबुक-जियो प्लेटफार्म्स का 5.7 अरब डॉलर का सौदा था। इस सौदे को अगर छोड़ दिया जाए तो अप्रैल 2021 में सौदा मूल्य में 2.5 गुना की वृद्धि हुई है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)