होम बांग्लादेश का 50वां स्वतंत्रता दिवस: जश्न में शामिल होने के लिए कल पहुंचेंगे PM मोदी

समाचारदेश Alert Star Digital Team Mar 25, 2021 08:49 PM

बांग्लादेश का 50वां स्वतंत्रता दिवस: जश्न में शामिल होने के लिए कल पहुंचेंगे PM मोदी

बांग्लादेश का 50वां स्वतंत्रता दिवस: जश्न में शामिल होने के लिए कल पहुंचेंगे PM मोदी

बांग्लादेश का 50वां स्वतंत्रता दिवस: जश्न में शामिल होने के लिए कल पहुंचेंगे PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को दो दिन के दौरे पर बांग्लादेश जा रहे है. 26 मार्च को भारतीय समयानुसार करीब साढ़े दस जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्पेशल विमान ढाका के हजरत शाह जलाल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरेगा तो बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना खुद उनकी आगवानी के लिए वहां मौजूद होंगी. प्रधानमंत्री के ढाका में उतरते ही उन्हें 19 तोपों की सलामी के साथ गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा. इसके बाद एयरपोर्ट पर पीएम परेड का निरीक्षण करेंगे और दोनों देश के पीएम एक साथ सलामी मंच पर आएंगे.

ढाका एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री का काफिला सीधे बांग्लादेश के राष्ट्रीय शहीद स्मारक पहुंचेगा. पीएम मोदी बांग्लादेश की आजादी के लिए शहीद हुए मुक्ति योद्धाओं को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और उनकी याद में एक पौधा लगाएंगे. शहीद स्मारक से निकलकर प्रधानमंत्री पैन पेसिफिक सोनारगांव होटल जाएंगे, जहां उनके ठहरने का इंतजाम है. प्रधानमंत्री के दौरे के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और आसपास के इलाके से किसी के भी गुजरने की मनाही है.

दोनों देशों के राष्ट्रीय गान से होगी कार्यक्रम की शुरुआत

शाम चार बजे प्रधानमंत्री नेशनल परेड ग्राउंड पहुंचेंगे जहां एक बार फिर बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना उनकी आगवानी करेंगी. ढाका के नेशनल परेड ग्राउंड में ही आजादी के 50वीं सालगिरह को लेकर राष्ट्रीय कार्यक्रम हो रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी के आने के बाद कार्यक्रम की शुरुआत दोनों देशों के राष्ट्रीय गान से होगी. इसके बाद विभिन्न धर्म गंथों के भी पाठ होंगे. 50वीं सालगिरह को लेकर थीम सांग होगा, कुछ वीडियो दिखाए जाएंगे.

कार्यक्रम की शुरुआत में बांग्लादेश के लिबरेशन वॉर अफेयर्स के मंत्री मुजम्मिल हक का स्वागत भाषण होगा. प्रधानमंत्री शेख हसीना की बहन रेहाना सिद्दीकी का भी संबोधन होगा. इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन होगा. पीएम मोदी के भाषण के बाद बांग्लादेश के राष्ट्रपति और फिर प्रधानमंत्री शेख हसीना का संबोधन होगा. आजादी की 50वीं सालगिरह पर पीएम शेख हसीना के भाषण पूरा होने के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम में दोनों देशों की साझी विरासत को दिखाया जाएगा.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)