होम मनी लॉड्रिंग मामलाः ईडी ने महबूबा मुफ्ती से की 4 घंटे पूछताछ

समाचारदेश Alert Star Digital Team Mar 25, 2021 08:37 PM

मनी लॉड्रिंग मामलाः ईडी ने महबूबा मुफ्ती से की 4 घंटे पूछताछ

मनी लॉड्रिंग मामलाः ईडी ने महबूबा मुफ्ती से की 4 घंटे पूछताछ

मनी लॉड्रिंग मामलाः ईडी ने महबूबा मुफ्ती से की 4 घंटे पूछताछ

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से गुरुवार को यहां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों ने मनी लॉड्रिंग मामले में 4 घंटे पूछताछ की। इससे पहले महबूबा मुफ्ती ने कहा था कि राजनीतिक विरोधियों को डराने और धमकाने के लिए एजेंसियों का इस्तेमाल किया जा रहा है लेकिन केन्द्र सरकार की रणनीति काम नहीं करेगी।

मुफ्ती राजबाग स्थित ईडी के कार्यालय में पूर्वाह्न 11 बजे पहुंची। उन्होंने कार्यालय के बाहर मौजूद मीडिया कर्मियों से बातचीत नहीं की। उनके पहुंचने से पहले ही ईडी कार्यालय के चारों तरफ सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे।

उन्होंने निदेशालय के अधिकारियों से आग्रह किया था कि वह एजेन्सी के दिल्ली स्थित कार्यालय नहीं आ सकती इसलिए या तो उनसे पूछताछ वीडियो कांफ्रेन्स के माध्यम से की जाये या फिर श्रीनगर स्थित एजेन्सी के कार्यालय में की जाये।

मनी लॉड्रिंग मामले से जुड़े एक मामले में नोटिस जारी कर उन्हें 15 मार्च को दिल्ली स्थित ईडी के मुख्यालय में पेश होने को कहा गया था।

मुफ्ती ने ईडी की ओर से नोटिस भेजे जाने को राजनीतिक प्रतिशोध करार दिया था और उसके खिलाफ दिल्ली उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की थी। उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल और न्यायमूर्ति जसमीत सिंह ने उन्हें जारी समन पर रोक लगाने से इन्कार कर दिया था।

मुफ्ती ने समन जारी होने के बाद कहा था कि उन्हें नहीं मालूम कि उन्हें आरोपी के रूप में पेश होने को गया है या गवाह के रूप में।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)