होम ठाकरे सरकार के खिलाफ केंद्र की मदद करने वाले अधिकारियों को चेताया
ठाकरे सरकार के खिलाफ केंद्र की मदद करने वाले अधिकारियों को चेताया
नई दिल्ली : महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ राकांपा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने महा विकास आघाडी (एमवीए) सरकार के खिलाफ भाजपा नीत केंद्र सरकार की कथित तौर पर गुप्त रूप से मदद करने वाले कुछ आईपीएस और आईएएस अधिकारियों को बृहस्पतिवार को चेतावनी दी। भाजपा विरोधी कई नेताओं की टेलीफोन पर बातचीत की गैरकानूनी टैपिंग करने के आरोपों को मद्देनजर यह चेतावनी दी गई है। हालांकि, विपक्षी पार्टी (भाजपा) ने कहा है कि उपयुक्त अनुमति के बाद फोन टैपिंग की गई और दावा किया कि इससे 'तबादला घोटाले' का खुलासा हुआ।राज्य के उप मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता अजीत पवार ने संवाददाताओं से कहा, '' दोषी पाये जाने पर किसी भी अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भी मुख्य सचिव से इस बारे में एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने को कहा है कि कुछ अधिकारियों ने गलती की है या नहीं। यदि वे (अधिकारी) इसमें संलिप्त पाए गये तो उन्हें कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।'' राकांपा नेता जितेंद्र आव्हाड ने बुधवार को आरोप लगाया था कि तत्कालीन खुफिया आयुक्त रश्मि शुक्ला ने तत्कालीन अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) सीताराम कुंते की अनुमति के बगैर कॉल टैप की थी।उन्होंने दावा किया था कि कुछ खास लोगों के कॉल की निगरानी के लिए अनुमति मांगी गई थी, लेकिन असल में कुछ अन्य लोगों की कॉल टैप की गई। भाजपा नेता देवेंद्र फड़णवीस ने आरोप लगाया था कि एमवीए सरकार ने रश्मि शुक्ला की रिपोर्ट दबा दी, जिसमें कहा गया था कि टैप कॉल के मुताबिक कुछ पुलिस अधिकारी और नेता राज्य के गृह विभाग में तबादला घोटाले में कथित तौर पर संलिप्त हैं। पवार ने कहा, ''कुछ गंभीर कार्रवाई को टालने के लिए ही फोन कॉल टैप की गई थी। यह गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव की अनुमति से की गई थी। महाराष्ट्र के मौजूदा मुख्य सचिव सीताराम कुंते उस वक्त एसीएस (गृह) थे। मुख्यमंत्री ने कुंते से फड़णवीस के आरोपों पर एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने को कहा है।''
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।