होम बंगाल चुनाव में भाजपा प्रत्‍याशी ने वोटरों से किया अयोध्या राम मंदिर मुफ्त घुमाने का वादा

समाचारदेश Alert Star Digital Team Mar 25, 2021 08:40 PM

बंगाल चुनाव में भाजपा प्रत्‍याशी ने वोटरों से किया अयोध्या राम मंदिर मुफ्त घुमाने का वादा

बंगाल चुनाव में भाजपा प्रत्‍याशी ने वोटरों से किया अयोध्या राम मंदिर मुफ्त घुमाने का वादा

बंगाल चुनाव में भाजपा प्रत्‍याशी ने वोटरों से किया अयोध्या राम मंदिर मुफ्त घुमाने का वादा

कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 को लेकर राजनीतिक पार्टियां अपना पूरा दम-खम लगा रही है। बंगाल की सत्‍ता पर काबिज तृणमूल कांग्रेस को चुनावी दंगल में परास्‍त करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के नेता जुटे हुए हैं। चुनावी रैली में भाजपा प्रत्‍याशी वोटरों से बड़े-बड़े वादे कर रहे हैं। वहीं पांडेबेश्वर से भाजपा उम्मीदवार जितेंद्र तिवारी ने वोटरों से ऐसा वादा कर दिया कि चुनाव आयोग ने टीएमसी के शिकायत करने पर नोटिस भेज दिया है।

दरअसल, बंगाल की पांडेबेश्वर से भाजपा उम्मीदवार जितेंद्र तिवारी ने वोटरों को अयोध्या में भगवान राम मंदिर की मुफ्त यात्रा करवाने का वादा किया। जिसको लेकर निर्वाचन आयोग (ईसी) द्वारा मतदाताओं को प्रलोभन देने के लिए अयोध्या में भगवान राम के मंदिर की मुफ्त यात्रा के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।

टीएमसी ने चुनाव आयोग से की थी शिकायत

भाजपा प्रत्‍याशी जितेंद्र तिवारी ने 21 मार्च को हरिपुर में एक सार्वजनिक बैठक में और बाद में एक पार्टी की बैठक में दो बार ये बात कही। इस मुद्दे को लेकर तृणमूल कांग्रेस ने 22 मार्च को चुनाव आयोग के पास शिकायत दर्ज कराई थी। चुनाव आयोग के नोटिस के जवाब में भाजपा प्रत्‍याशी जितेंद्र तिवारी ने कहा कि वह इस बात से अनजान थे कि ऐसा वादा करने से आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन होगा। उन्होंने चुनाव आयोग से इस बात से "अनभिज्ञ" होने के लिए माफी भी मांगी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)