होम कोरोना रिपोर्ट निगेटिव नहीं दिखाई तो अब इन राज्यों में नहीं होगी एंट्री

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Mar 25, 2021 08:10 PM

कोरोना रिपोर्ट निगेटिव नहीं दिखाई तो अब इन राज्यों में नहीं होगी एंट्री

कोरोना रिपोर्ट निगेटिव नहीं दिखाई तो अब इन राज्यों में नहीं होगी एंट्री

कोरोना रिपोर्ट निगेटिव नहीं दिखाई तो अब इन राज्यों में नहीं होगी एंट्री


नई दिल्लीः देश में एक बार फिर कोरोना वायरस संक्रमण की रफ्तार बढ़ती जा रही है, जिसके चलते लोगों को भारी एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं। देशभर में दो दिन बाद होली का त्योहार है, जिसे लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। होली का महापर्व मनाने के लिए लोग दूर-दराज से अपने घर आने शुरू हो गए हैं।

ऐसे में सरकार को चिंता है कि कहीं थोड़ी सी चूक भारी ना पड़ जाए। देश की कई राज्य सरकारों ने कोरोना वायरस संक्रमण से सख्ती से निपटने के लिए सख्त नियम बना दिए हैं। झारखंड, कर्नाटक और राजस्थान केरल सहित कई राज्यों ने दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों के लिए कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट को भी अनिवार्य कर दिया है।
अगर आपने निगेटिव रिपोर्ट नहीं दिखाई तो एंट्री नहीं हो सकेगी। कोरोना वायरस से देशभर में अब तक करीब 1.61 लाख लोगों को जान गंवानी पड़ी है। वहीं कोरोना मरीजों की संख्या भी बढ़कर करीब 1.18 करोड़ हो चुकी है। आखिरी 24 घंटे में 53 हजार से अधिक नए मामले सामने आए, जबकि 251 लोगों की जान चली गई।

- कर्नाटक में रिपोर्ट निगेटिव नहीं तो एंट्री नहीं,

कर्नाटक में एंट्री करने के लिए आपको अब कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी। कोरोना वायरस संक्रमण की रिपोर्ट भी दिन दिन ही पुरानी होनी चाहिए। फ्लाइट, बस या निजी वाहन समेत किसी भी तरह से यात्रा करने वालों के लिए यह रिपोर्ट अनिवार्य की गई है।

- केरल में भी दिए गए दिशा-निर्देश

कोरोना की बढ़ती रफ्तार के बीच स्वास्थ्य विभाग की ओर से पहले ही सख्त रूप से दिशा निर्देश दिये गये हैं, लेकिन, अब सभी राज्यों से आने वाले यात्रियों की कोविड टेस्ट की जाएगी ताकि संक्रमण फैलने से रोका जा सके। देश के विभिन्न राज्यों में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए स्वास्थ्य सचिव ने सभी जिले के उपायुक्तों को भी निर्देशित किया है कि बाहर के देशों से आए लोगों की जांच अनिवार्य रूप से कराएं और वैसे सैंपल में कुछ सैंपल को जांच के लिए ओडिशा के भुवनेश्वर जांच केंद्र भेजें ताकि झारखंड में कोरोना के स्ट्रेन का पता चल सके।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)