होम महाराष्ट्र में राजनीतिक खींचतान के बीच राष्ट्रपति से मिले अठावले

समाचारखेल Alert Star Digital Team Mar 25, 2021 08:06 PM

महाराष्ट्र में राजनीतिक खींचतान के बीच राष्ट्रपति से मिले अठावले

महाराष्ट्र में राजनीतिक खींचतान के बीच राष्ट्रपति से मिले अठावले

महाराष्ट्र में राजनीतिक खींचतान के बीच राष्ट्रपति से मिले अठावले

नई दिल्ली :केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की और मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह द्वारा गृह मंत्री अनिल देशमुख पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोप एवं सचिन वाजे प्रकरण के मद्देनजर महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की। अठावले की राष्ट्रपति से यह मुलाकात नई दिल्ली में हुई।

मुलाकात के बाद राष्ट्रीय राजधानी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्रीय समाजिक न्याय राज्यमंत्री ने कहा, '' मैंने राष्ट्रपति कोविंद को ज्ञापन दिया है और उनसे महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने का अनुरोध किया हैं। उन्होंने मेरी मांग पर विचार करने का आश्वासन दिया है।'' उन्होंने कहा, '' एक पुलिस अधिकारी सचिन वाजे ने उद्योगपति (मुकेश अंबानी) के आवास के पास विस्फोटक रखा जबकि गृह मंत्री अनिल देशमुख पर आरोप है कि उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को महीने में 100 करोड़ रुपये की वसूली का लक्ष्य दिया। राज्य में यह गंभीर स्थिति है।''

अठावले ने कहा कि देशमुख के खिलाफ जांच होनी चाहिए क्योंकि वह इस समय संदेह के दायरे में हैं। उल्लेखनीय है कि परमबीर सिंह ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को भेजे आठ पन्ने के पत्र में देशमुख पर वसूली का लक्ष्य देने का सनसनीखेज आरोप लगाया था। वहीं मुंबई पुलिस में अधिकारी वाजे को राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने 25 फरवरी को अंबानी के आवास के पास खड़े एक वाहन से विस्फोटक मिलने के मामले में गिरफ्तार किया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)